करवा चौथ आने वाला है और कुछ महिलाओं का ये पहला करवा चौथ होगा।
शहरों में अकेले रहने वाले न्यूली वेड कपल को करवा चौथ की रस्मों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं होती है। लेकिन उनमें करवा चौथ का व्रत रखने का बहुत ज्यादा क्रेज होता है। ये क्रेज अनमैरिड यूथ में भी होता है। इस कारण ही तो आजकल कई अनमैरिड कपल भी करवाचौथ के व्रत भी रखते हैं। करवा चौथ का व्रत रखना बहुत ही कठिन व्रत माना जाता है। क्योंकि इसमें पूरे दिन पानी नहीं पिया जाता है और चांद भी उस दिन बहुत देर में निकलता है। इस कारण ही करवा चौथ का व्रत रखने बहुत कठिन माना जाता है।
यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। लेकिन अब कई पुरुष भी अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखने लगे हैं। इस दिन दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हुए सुबह की सरगी साथ खाते हैं।
सरगी करवा चौथ के व्रत के दिन सुबह चार बजे से पहले खाई जाने वाली चीजों को कहते हैं। पूरे दन करवा चौथ का व्रत रखने के लिए सुबह-सुबह सरगी खाई जाती है। इसके लिए सरगी की पूरी थाली सजाई जाती है।
सरगी करवा चौथ का एक अहम हिस्सा होता है। करवा चौथ के दिन सुबह-सुबह लगभग 4-5 बजे उठकर सरगी खाने की परंपरा है। चूंकि इतने सुबह-सुबह उठकर खाना आसान नहीं होता है, तो जानिए कि सरगी की थाली में ऐसा क्या रखा जाए जिससे सरगी की परंपरा भी हो जाए और यह खा भी ली जाए।
करवा चौथ की थाली में लिक्विड चीजें ज्यादा रखें। क्योंकि आपको दिन भर पानी नहीं पीना है। ऐसे में दिन भर आपके शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए लिक्विड वाली चीजें सुबह-सुबह ज्यादा लें। इससे आपकी बॉडी दिन भर डिटॉक्स रहेंगी और आपको शरीर में कमजोरी नहीं होगी।
जूस और छाछ थाली में जरूर रखें। कुछ खाने से पहले छाछ पिएं। इससे पेट की पाचन क्रिया काम करने लगेगी। फिर कुछ खाइए और खाने के साथ बीच-बीच में जूस पीते रहें। खाने के दस मिनट के बाद ग्रीन टी पिएं।
फ्राइड चीजें ना खाएं। ध्यान रखें कि थाली में ज्यादा तली-भुनी चीजें ना रखें। तली-भुनी चीजें खाने से आलस और नींद सी महसूस हो सकती है।
चूंकि सुबह-सुबह सरगी खाई जाती है, तो खान-पान की ज्यादा हेवी चीजें ना रखेँ। अधिक से अधिक लिक्विड लें और पूरे दिन बॉडी को डिटॉक्स रखेँ।
कॉफी और चाय ना पीना ही बेहतर है। ये जल्दी ही शरीर को डीहाइड्रेट कर देते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स को जरूर सरगी की थाली में शामिल करें।
लीजिए आपकी सरगी की थाली तैयार है। अब आप करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।