
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई और प्यार को दर्शाता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जब पति अपने हाथों से पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं, तो ये पल बेहद खास होता है, लेकिन इस प्यार भरे मौके पर आप अपनी पत्नी को कुछ और भी खास सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। दिल्ली-NCR में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
साथ ही इन जगहों पर चांद का दीदार भी अच्छे से होगा। आप यहां पर जायकेदार व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में दिल्ली की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
दिल्ली का इंडिया गेट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम से यहां लोगों की भीड़ जुटने लगती है। इस समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को लेकर इंडिया गेट भी आ सकते हैं। यहां आपको चांद का दीदार भी होगा, साथ ही आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। अब तो यहां पर फूड कोर्ट भी खुल गए हैं, जहां आप कई राज्यों के जायकेदार व्यंजनों का मजा ले सकते हैं।

साउथ दिल्ली में बना लोटस टेंपल काफी सुंदर है। यहां से चांद का दीदार भी बहुत अच्छे से होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी काे लेकर यहां जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर में न तो कोई मूर्ति है और न ही यहां पर पूजा की जाती है। बस लोग यहां पर शांति पाने के लिए आते हैं। रात में तो ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
इसे भी पढें: Karwa Chauth से पहले ही बुक कर लें ये टूर पैकेज, पत्नी हो जाएगी आपके प्यार में दिवानी
दिल्ली का इस्कॉन टेंपल भी बेहद खूबसूरत है। इसे रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान कृष्ण और राधा रानी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, तो आप इस खास मौके पर अपनी पत्नी को यहां भी ले जा सकते हैं। यहां दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं।
कुतुब मीनार दिल्ली की पहचान है। ये इमारत इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है। करवा चौथ पर घूमने के लिए ये भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कुतुब मीनार के आसपास भी कई ऐतिहासिक और भव्य इमारतें मौजूद हैं, जहां आप अपनी पत्नी के साथ जा सकते हैं।
पुरानी दिल्ली में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth की शाम पत्नी को कराएं फ्रेश महसूस, घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये पार्क
अगर आप भी करवा चौथ में बाहर घूमने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। इससे आपका दिन यादगार हो जाएगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।