Bihar Me Ghumne Ki Best Jagah: बिहार देश का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है, जिसकी राजधानी पटना है। बिहार को क्षेत्रफल की दृष्टि से 12वां सबसे बड़ा राज्य माना जाता है।
बिहार, ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य में बोधगया से लेकर पटना और राजगीर जैसी चर्चित जगहों पर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बिहार की चर्चित जगहों से दूर कैमूर एक ऐसा जिला है, जिसकी खूबसूरती और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद हर कोई बार-बार आना चाहेगा।
कैमूर जिले में स्थित कुछ खूबसूरत और मनमोहक जगहों के बारे में जानने से पहले इसकी खासियत बता देते हैं। कैमूर, बिहार के सबसे प्रमुख, खूबसूरत और मनमोहक जिलों में से एक है। यह जिला शक्तिशाली मगध साम्राज्य का हिस्सा भी रहा है।
कैमूर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर समृद्ध इतिहास के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। यह बिहार का एक ऐसा जिला है, जो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और मनमोहक वॉटरफॉल के लिए भी जाना जाता है। कैमूर जिले को कृषि अर्थव्यवस्था का केंद्र भी माना जाता है।
कैमूर में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार जाना चेहेंगे। आइए कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में हल्द्वानी के आसपास की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें
कैमूर जिले की सबसे खूबसूरत और चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले तेलहर वॉटरफॉल का ही नाम लेते हैं। यह खूबसूरत वॉटरफॉल दुर्गावती नदी के उद्गम के पास रोहतास पठार पर स्थित है।
तेलहर वॉटरफॉल में जब करीब 80 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा कमाल का दिखाई देता है। इस वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मानसून में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।
कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी कैमूर और रोहतास जिले में स्थित भारत का एक चर्चित सैंक्चुअरी माना जाता है। कैमूर सैंक्चुअरी को बिहार का सबसे बाद अभयारण्य भी माना जाता है।
कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी वन्यजीवों और वनस्पतियों के लिए भी जाना जाता है। इस सैंक्चुअरी का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। यहां कई पर्यटक जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में अजंता और एलोरा की गुफा के आसपास स्थित इन खूबसूरत जगहों पर घूम आएं
कैमूर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मां मुंडेश्वरी मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर कैमूर में पंवरा पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में स्थापित देवी मुंडेश्वरी की भव्य मूर्ति पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। पंवरा पहाड़ी की ऊंचाई से आसपास के लुभावने दृश्यों को भी कैमरे में कैद कर सकते हैं।
कैमूर में अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-करकटगढ़ वॉटरफॉल, करकट झरना और कैमूर पठार यानी चूना पत्थर जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hey_kaimur/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।