Famous Places Near Ajanta Ellora Caves: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं पूरे देश के लिए एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल हैं।
अजंता और एलोरा की गुफाएं हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ी हैं, जो हर दिन दर्जन से अधिक देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इन गुफाओं की वास्तुकला भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
पर्यटक जब अजंता और एलोरा की गुफाएं देखने के लिए जाते हैं, तो सिर्फ गुफाओं को देखकर ही वापस लौट जाते हैं और आसपास में स्थित शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अजंता-एलोरा गुफाओं के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अजंता-एलोरा की गुफाएं यानी औरंगाबाद के आसपास सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गौताला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी का ही जिक्र करते हैं।
गौताला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी प्राकृतिक नजारों की शांति के साथ रोमांच के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी इस वाइल्ड लाइफ को बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां दर्जन से अधिक किस्म के जानवरों को करीब से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Sleeping Tourism क्या है और देश में कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं आप? यहां जानें
अजंता-एलोरा की गुफा से कुछ ही दूरी पर मौजूद पैठण बांध, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का एक प्रमुख डैम माना जाता है। इस विशाल डैम का निर्माण गोदावरी नदी पर साल 1976 के किया गया था।
पैठण बांध को कई लोग जायकवाडी बांध के नाम से भी जानते हैं। पैठण बांध अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। इस डैम के पास जायकवाडी पक्षी अभयारण्य भी स्थित है, जिसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप औरंगाबाद में अजंता-एलोरा की गुफाएं देखकर बोर हो गए हैं, तो फिर आपको पीतलखोरा की गुफाओं की सैर पर निकल जाना चाहिए। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाटों की सतमाला श्रेणी में स्थित पीतलखोरा गुफाएं एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है।
पीतलखोरा गुफा के बारे में बोला जाता है कि यह एक बौद्ध स्थल है, जिसमें कई रॉक-कट गुफाएं मौजूद मौजूद है। इस गुफा की रहस्यमयी कहानी और वास्तुकला सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: Mother's Day 2025: मदर्स डे पर उत्तराखंड के इन सुरक्षित और खूबसूरत हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन बनाएं
लोनार झील, महाराष्ट्र की सबसे चर्चित और सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारी झील है। इस झील का इतिहास करीब 57 हजार साल पुराना माना जाता है।
लोनार झील को कई लोग लोनार क्रेटर के नाम से भी जानते हैं। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसके अंदर मौजूद पानी का रंग हर मौसम में बदलते रहता है। झील का पानी कभी गुलाबी तो कभी हरा हो जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।