राजस्थान का जैसलमेर बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। यह एक ऐसा स्थान है जो वीरता, जुनून और भारतीय विरासत को दिखाता है। यहां आप बच्चों को डेजर्ट सफारी, लेक में बोटिंग और ऊंट की सवारी जैसे कई मनोरंजक चीजें करवा सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां बच्चे मस्ती करने के साथ-साथ देश के इतिहास और संस्कृति को भी करीब से देख पाएंगे।
जैसलमेर में बच्चों को घुमाने के लिए आप युद्ध संग्रहालय लेकर जा सकते हैं। यहां बच्चे भारतीय सेना के विकास के साथ-साथ उनके योगदान और उनकी अहमियत को समझ पाएंगे। 1965 के भारत-पाक युद्ध और 1971 के लोंगेवाला युद्ध से जुड़ी चीजें यहां देख और पढ़ सकते हैं। (जैसलमेर की इन जगहों पर घूमना है बहुत खास)
यह जगह बच्चों में देशभक्ति की भावना लाएगी और बच्चे भारतीय सेना द्वारा किए जाने वाले योगदान पर गर्व करेंगे। संग्रहालय की सबसे खास बात यहां स्थित 106 मिमी रिकॉयलेस गन है। इसका प्रयोग युद्ध में पाकिस्तानी टैंकों को खत्म करने के लिए किया गया था।
इसे भी पढ़ें- Jaisalmer Desert Festival 2024: 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है डेजर्ट फेस्टिवल, जानें थीम से लेकर सब कुछ
बच्चों को आप भारत-पाक सीमा पर घुमाने ले जा सकते हैं। जैसलमेर में बच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगह बेहद दिलचस्प है। यहां जाकर बच्चों को भारतीय होने पर गर्व का अहसास होगा। ध्यान रखें कि यहां जाने के लिए आपको अनुमति पत्र लेना होगा। (सर्दियों में जयपुर ये 7 जगहें देखने जरूर जाएं)
ये जगह तनोट माता के मंदिर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। अनुमति पत्र लेने के लिए आपको मंदिर के पास बने ऑफिस में अपना आधार कार्ड जमा करवाना होगा। लेकिन यहां जाने के लिए आपको फीस नहीं देनी होगी। सुबह 9 बजे से 6 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।
बच्चों को ये जगह पसंद आएगी, क्योंकि यह काफी इंट्रस्टिंग प्लेस है। जैसलमेर में बच्चों के साथ घूमने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 1971 के लोंगेवाला युद्ध के बहादुर सैनिकों की याद में लोंगेवाला युद्ध स्मारक बनाया गया था। (डेजर्ट फेस्टिवल में मिलता है सबसे खास नजारा)
इस जगह की सबसे खास बात यह है कि जहां युद्ध हुई उसी जगह स्मारक का निर्माण किया गया। इसका ध्यान भी भारतीय सेना द्वारा ही किया जा रहा है। यहां बच्चे असली युद्ध टैंक, हथियार और जीप जैसी चीजें लाइव देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान के पुष्कर शहर में घूमने के साथ इन पकवानों का भी लुत्फ़ ज़रूर उठाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।