herzindagi
irctc vaishno devi tour packages

IRCTC Tour: नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 3 बेहतरीन टूर पैकेज, पढ़ें पूरी जानकारी

अगर आप भी नवरात्र में वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए 3 बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-09-14, 17:48 IST

IRCTC Vaishno Devi Tour: IRCTC अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर फेमस और पवित्र धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आता रहता है।

इस बार भी वैष्णो देवी यात्रा के लिए IRCTC अपने भक्तों के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। जी हां, अगर आप भी माता वैष्णो का दर्शन करना चाहते हैं तो फिर IRCTC 1 नहीं बल्कि 3 टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आप सस्ते में मां वैष्णो का दर्शन कर सकते हैं। आइए इन टूर पैकेज के बारे में जानते जानते हैं।

श्री शक्ति फुल डे दर्शन (SRI SHAKTI FULL DAY DARSHAN)

irctc vaishno devi tour

अगर आप नवरात्रि में मां वैष्णो का दर्शन करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए IRCTC का 'श्री शक्ति फुल डे दर्शन' टूर पैकेज बेहद सस्ता है। जी हां, 3 हज़ार 515 रूपये में आप यह यात्रा कर सकते है और माता का दर्शन कर सकते हैं।

श्री शक्ति फूल डे दर्शन टूर की पूरी जानकारी

  • पैकेज का कोड-NDRO4
  • ट्रेन नंबर-22461/22462
  • समय- शाम 7 बजकर 5 मिनट पर
  • कटरा पहुंचने का समय- सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर
  • यात्रा की तारीख-19 सितंबर से हर रोज
  • कितने दिनों का टूर पैकेज है?- 2 रात/3 दिन
  • यात्रा कहां से प्रारंभ हो रही है?-दिल्ली (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन/पहाड़गंज/अजमेरी गेट)
  • टूर पैकेज का डेस्टिनेशन-कटरा
  • टूर पैकेज का कॉस्ट-3515 रुपये
  • तत्काल बुकिंग- तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं है पर अधिक जानकारी के लिए 9717641764 पर कॉल कर सकते हैं।
  • नोट: नई दिल्ली और कटरा के बीच में बोडिंग करने की सुविधा नहीं है।

टूर पैकेज की अन्य सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको 3 AC में सफ़र करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस यात्रा में लॉकर की सुविधा के साथ भोजन की सुविधा, होटल में ठहरने की भी सुविधा मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें:Pitru Paksha 2022: इस जगह पिंड दान कर लिया तो फिर कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं


उत्तर एस.क्रांति-वैष्णो देवी दर्शन (VAISHNO DEVI DARSHAN BY UTTAR S.KRANTI)

know irctc vaishno devi tour packages in hindi

अगर आप श्री शक्ति फूल डे दर्शन टूर पैकेज से भी कम रुपये में मां वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं तो उत्तर एस.क्रांति बाई वैष्णो देवी दर्शन टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट है।

उत्तर एस.क्रांति-वैष्णो देवी दर्शन की पूरी जानकारी

  • पैकेज का कोड-NDRO3
  • ट्रेन नंबर-12445/12446
  • समय- रात 8 बजकर 50 मिनट पर
  • कटरा पहुंचने का समय- सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर
  • यात्रा की तारीख-19 सितंबर से हर रोज
  • कितने दिनों का टूर पैकेज है?-3 रात/4 दिन
  • यात्रा कहां से प्रारंभ हो रही है?-दिल्ली, (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन/पहाड़गंज/अजमेरी गेट)
  • टूर पैकेज का डेस्टिनेशन-कटरा
  • टूर पैकेज का कॉस्ट-2845 रुपये
  • तत्काल बुकिंग- तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं है पर अधिक जानकारी के लिए 9717648888 पर कॉल कर सकते हैं।(वैष्णो देवी मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य)
  • नोट: नई दिल्ली और कटरा के बीच में बोडिंग करने की सुविधा नहीं है।

टूर पैकेज की अन्य सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको स्लिपर क्लास में सफ़र करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस यात्रा में लॉकर की सुविधा के साथ ब्रेक फ़ास्ट की सुविधा, होटल में ठहरने की सुविधा मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें:दुर्गा पूजा की रौनक देखनी है तो कोलकाता की इन जगहों पर पहुंचें


मातारानी राजधानी पैकेज (MATARANI RAJDHANI PACKAGE)

MATARANI RAJDHANI PACKAGE

अगर आप वीकेंड में मां वैष्णो का दर्शन करने करना चाहते हैं तो फिर आप मातारानी राजधानी पैकेज के तहत वैष्णो देवी जा सकते हैं।

मातारानी राजधानी पैकेज दर्शन की पूरी जानकारी

  • पैकेज का कोड-NDRO1W
  • ट्रेन नंबर-12425/12426
  • ट्रेन खुलने का समय- रात 8 बजकर 40 मिनट पर
  • कटरा पहुंचने का समय- सुबह 5 बजे
  • यात्रा की तारीख-23 सितंबर, हर शुक्रवार और शनिवार
  • कितने दिनों का टूर पैकेज है?-3 रात/ 4 दिन
  • यात्रा कहां से प्रारंभ हो रही है?-दिल्ली, (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन/पहाड़गंज/अजमेरी गेट)
  • टूर पैकेज का डेस्टिनेशन-कटारा
  • टूर पैकेज का कॉस्ट-7390 रुपये
  • तत्काल बुकिंग- तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं है पर अधिक जानकारी के लिए 9717645640 पर कॉल कर सकते हैं।(जम्मू-तवी में घूमने के लिए जगह)
  • नोट: नई दिल्ली और कटरा के बीच में बोडिंग करने की सुविधा नहीं है।

टूर पैकेज की अन्य सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको 3 AC में सफ़र करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस यात्रा में लॉकर की सुविधा के साथ भोजन की सुविधा, होटल में ठहरने की सुविधा मिलेंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।