herzindagi
indias first bullet train route from mumbai to ahmedabad japan started trial

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की क्या होगी खासियत, जानें कब और किन रूट्स पर इसे चलाया जाएगा?

इस बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बताई जा रही है। इतनी तेज रफ्तार में चलने वाली ट्रेन का भारत में शुरू होने के बाद लंबे सफर को कम समय में पूरा करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-06-02, 09:34 IST

भारत में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही जापान निर्मित बुलेट ट्रेन देश में प्रवेश करेगी। बीते दिनों जापान में इस ट्रेन का ट्रायल हुआ। देश की इस पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन में बैठने का इंतजार हर किसी को है। यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले सबसे अलग होने वाली है। क्योंकि, इसका डिजाइन भी बेहद खूबसूरत और यूनिक है। यह जापान निर्मित ट्रेन और इसका प्रारंभिक परीक्षण जापान में शुरू भी हो चुका है। इसे जापान की विश्वप्रसिद्ध बुलेट ट्रेन प्रणाली में से एक माना जाता है, इसलिए भारत के लिए यह एक सबसे खास ट्रेनों में से एक होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की इस पहली बुलेट ट्रेन की खासियत और यह कब से शुरू हो सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब शुरू हो सकती है? (High-Speed rail India)

indias first bullet train route from mumbai to ahmedabad japan started trial1

इस ट्रेन का ट्रायल अभी जापान में शुरू हुआ है। यह जापान में ही तैयार की जा रही है, इसलिए अभी इसका ट्रायल वहां किया गया है। सभी कार्य पूरे होने के बाद यह ट्रेन साल 2026 तक भारत में शुरू हो सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने का बाद यात्रा कई हद तक आसान हो जाएगी, क्योंकि स्पीड अधिक होने की वजह से एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर आसानी से पहुंच पाएंगे। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। जिसका अर्थ है कि सबसे पहले मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें- मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्दी ही मिलने वाली हैं ये सुविधा

पहली बुलेट ट्रेन की क्या होगी खासियत (Shinkansen E5 Bullet Train)

2

  • इस ट्रेन की खासियत यह है मुंबई से अहमदाबाद का जो सफर आप 8 से 9 घंटे में पूरा करते थे, इस हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद सफर आधे से भी कम समय में पूरा कर लेंगे। इस ट्रेन से आप लगभग 2 से 3 घंटे में अहमदाबाद पहुंच जाएंगे।
  • इस ट्रेन को पहले 2 हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें गुजरात के 9 जिले और महाराष्ट्र के 3 जिले शामिल है। यानी कुल 12 जिलों से होते हुए यह ट्रेन गुजरेगी।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार अभी 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में तैयार हो रहा है।
  • इस ट्रेन की स्पीड लगभग 320 किमी रहने वाली है। यह ट्रेन जापान की शिंकानसेन (Shinkansen) E5 बुलेट ट्रेन की तरह दिखने वाली है। क्योंकि, इसका डिजाइन जापान की ट्रेन की तरह ही बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें-टूर पैकेज बुक करते समय न करें ये गलती, वरना ट्रैवल करना पड़ सकता है महंगा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।