herzindagi
New Year Celebration in Ahmedabad

Ahmedabad Best Places: नए साल पर गुजरात के अहमदाबाद में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

Ahmedabad Best Places: नए साल का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। ऐसे में यदि आपने अबतक कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है, तो आप गुजरात के अहमदाबाद में घूमने का प्लान नहीं सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इस शहर के कुछ शानदार डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-14, 22:14 IST

कुछ ही दिनों में नए साल 2025 का आगाज होने जा रहा है। नए साल के जश्न का इंतजार हर किसी को रहता है। नववर्ष के आगमन पर हर कोई धूमधाम से आने वाले साल का वेलकम करता है। लोग अपने दोस्त और फैमिली के साथ घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में सभी लोगों के एन्जॉय करने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग अपने ही शहर में न्यू ईयर मनाते हैं, तो कुछ लोग बाहर जाकर सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग मंदिर, कुछ लोग क्लब तो कुछ अपने शहर की फेमस जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में सबके सेलिब्रेशन का तरीका अलग होता है।

यदि आपने भी अबतक न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कुछ डिसाइड नहीं किया है, तो आज हम इस लेख में आपको गुजरात के फेमस शहर अहमदाबाद की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यकीनन आपको अहमदाबाद की ये जगहें काफी पसंद आएंगी। ऐसे में आप नए साल पर इस बार इन जगहों पर जरूर जाएं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

satue of unity place

अहमदाबाद के केवडिया राज्य के पास स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा में से एक है। यहां आपको भारत के गृह मंत्री रह चुके सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति देखने को मिलेगी। जिसकी हाइट 182 मीटर (597 फीट) है। इस जगह के आसपास आपको पहाड़ और हरियाली आपका मन मोह लेगी। यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के पास बनी है। इसको बनने में करीब पांच साल लगे थे। यहां आपको अंदर एक्सप्लोर करने के लिए कई जगहें मिलेंगी। चिड़ियाघर, बटरफ्लाई गार्डन, सफारी पार्क, रिवर राफ्टिंग, वैली ऑफ फ्लावर, सरदार पटेल म्यूजियम और ऑडियो-विजुअल गैलरी के अलावा और भी बहुत सी चीजें हैं। यहां आपको अंदर अच्छे कैफे, रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। बैठने और पानी के साथ साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। यहां पर आपको सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एंट्री मिल जाएगी। युवाओं के लिए एंट्री टिकट 150 रुपए है। जबकि 15 साल तक के बच्चों के लिए 90 रुपए हैं। बाकि अंदर शो का आपको अलग से शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद से दोस्तों के साथ 1 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन 3 जगहों पर जाएं

नगीना वाडी

nagina vadi

अहमदाबाद में नए साल पर घूमने के लिए कांकरिया झील के बीच में बना नगीना वाडी एक द्वीप उद्यान है। यह जगह अपनी खूबसूरत हरियाली और शांति का प्रतीक है। इस जगह का निर्माण 15वीं शताब्दी में दिल्ली सल्तनत के संस्थापक सुल्तान कुतुबुद्दीन ने कराया था। नगीना वाडी को काफी सुंदर बनाया गया है। जिसको देखकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। रात के समय यहां लाइट एंड साउंड शो होता है। ऐसे में रात के समय यह जगह रंगीन फव्वारों और जगमग लाइटों से और भी ज्यादा हसीन दिखने लगता है। इसके अलावा यह जगह अपनी वास्तुकला के लिए भी काफी फेमस है। इस जगह पर आपको म्यूजिक फाउंटेन शो, टॉय ट्रेन की सवारी, बैलून सफारी, किड्स सिटी, चिड़ियाघर के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक घूम सकते हैं। यहां की एंट्री फीस मात्र 3 रूपये है और म्यूजिकल फाउंटेन का 20 रूपये प्रति व्यक्ति है।

झूलता मीनार

jhulta minar

यह अहमदाबाद की प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं। यहां की मीनारों की खासियत यह है कि यह मीनारें हमेशा झूलती रहती हैं। इनमें से किसी एक मीनार पर हाथ मारने से एक के बाद एक मीनार में कंपन होने लगता है। झूलता मीनार को हिलती हुई मीनारों के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण 452 सदी में सीदी बशीर ने किया था। यदि आप ऐतिहासिक जगहों के फैन हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। इन मीनारों पर की गई नक्काशी वास्तुकला का अद्भुत नमूना पेश करती हैं। यहां की टाइमिंग सुबह 7 बजे शाम 7 बजे तक की है। इस जगह की एंट्री फ्री है।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, शाम के समय लाइटों से सज जाती हैं गलियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।