Bottle Gourd Storage: कटी हुई लौकी को स्टोर करने के ये इंटरेस्टिंग टिप्स नहीं जानते होंगे आप

कई बार ऐसा होता है कि हम लौकी की सब्जी तो काट लेते हैं, लेकिन बाद में यह ज्यादा लगता है। ऐसे में इसे कैसे स्टोर किया जाए, आइए इस बारे में आज जानते हैं। 

how lond does bottle gourd take to germinate

महिलाएं कई बार लौकी काटते वक्त ज्यादा काट लेती हैं या कभी-कभी सब्जी काटने के बाद घर वालों का मन कुछ और खाने का करने लगता है। ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी समस्या आती है कि कटी हुई लौकी को आखिर कैसे रखें कि इसे खराब होने से बचाया जा सके। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है और आप इसे अगले दिन के लिए स्टोर करने के तरीके सर्च कर रही हैं, तो ये आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कटी हुई लौकी को भी घंटों तक बिल्कुल फ्रेश रख सकती हैं।

लौकी को कैसे करें स्टोर?

bottle gourd storage tips in hindi

लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो झट से बनकर तैयार हो जाती है, लेकिन इसे काटने में समय लगता है। ऐसे में, अगर आप पहले से ही काटकर इसे स्टोर कर रही हैं, तो इसे धोकर काटें और इसका पानी सूखने दें। इसके बाद प्लास्टिक बैग में रखकर इसे फ्रिज में रखे दें। ऐसा करने से लौकी को कुछ घंटों या अगले दिन तक के लिए स्टोर किया जा सकता है।

एल्युमीनियम फॉइल का करें इस्तेमाल

अगर लौकी काटने के बाद आधी कटी हुई बच गई है, तो इसे स्टोर करने के लिए आप एल्युमीनियम फॉइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको लौकी के कटे हुए हिस्से पर सबसे पहले तेल लगाना है। फिर, इस भाग को एल्युमीनियम फॉइल से ढककर फ्रीज में रख देना है। ऐसा करके आप आधी कटी हुई लौकी को 1-2 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-फटे हुए एल्युमिनियम फॉयल का ऐसे करें रियूज, बन जाएंगे कई काम

पेपर में लपेट कर रखें लौकी

लौकी को रात में पानी से धोकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से यह गल जाती है और खराब होने का डर रहता है। इसके लिए आप लौकी को काटकर पेपर में लपेट कर रखें, ताकि इनकी नमी बरकरार रहे।

इसे भी पढ़ें-ऐसे बनाएं मसालेदार भरवां लौकी, बच्चे भी खूब चाव से खाएंगे

एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें लौकी

curing bottle gourds

अगर आप कटी हुई लौकी को स्टोर करना चाहती हैं, तो पहले इसे काटकर इसका पानी सूखने दें। उसके बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिजर में रख दें। इससे लौकी को गलने और खराब होने से बचाया जा सकता है। साथ ही, आप अगले दिन इसकी सब्जी को बिल्कुल फ्रेश तरीके से बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-लौकी खाना आप भी कर सकते हैं पसंद, ट्राई करें 3 लजीज रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP