ज्यादातर घरों में प्याज और लहसुन खाया जाता है। कई व्यंजनों में ये इंग्रीडिएंट्स खास स्वाद जोड़ते हैं। ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन और अदरक की जोड़ी ही काम आती है। अब काम को आसान बनाने के लिए हम इन चीजों को ब्लेंडर में पीस लेते हैं। इससे एक काम भले ही आसान हो जाए, मगर दूसरा बिगड़ जाता है। ब्लेंडर को धोने के बाद भी उसमें से लहसुन और प्याज की बदबू आने लगती है। आप उसमें कोई दूसरी चीज पीसना चाहो, तो नहीं पीस सकते हैं।
क्या इस समस्या का सामना आपको भी करना पड़ता है? अगर आप उस जिद्दी गंध को दूर करने के प्रभावी तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो हम कुछ आजमाए हुए और सही तरीके आपको आज बताने वाले हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा न केवल बदबू को दूर करते हैं, बल्कि इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं जो किसी भी तरह की फफूंद या बैक्टीरिया के विकास को भी रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्लेंडर के ब्लेड के आसपास जमे कालेपन को ऐसे हटाएं
कॉफी भी गंध दूर करने के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके दरदरे कण ब्लेड को भी तेज करने में मदद कर सकते हैं।
सिरका और नमक से पेस्ट बनाने से जिद्दी गंध को दूर भगाने में मदद मिल सकती है। नमक भी ब्लेंडर के ब्लेड्स को तेज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इन तीनों चीजों को मिलाकर यदि आप ब्लेंडर साफ करेंगे, तो उसकी गंध दूर हो जाएगी। आप चाहें तो नींबू का रस डालकर उसे कुछ सेकंड ब्लेंड भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्राइंडर मिक्सर के दागों को इन 2 तरीकों से करें साफ
प्याज और लहसुन पीसने के बाद यदि आप उसमें टमाटर पीस लेंगे, तो भी गंध दूर हो जाएगी। टमाटर का एसिडिक नेचर गंध को सोख लेता है। यह एक तरह से ब्लेंडर की सफाई ही करता है।
जब भी ब्लेंडर में लहसुन या प्याज को पीसें, तो उसे तुरंत साफ कर लेना चाहिए, इससे भी गंध दूर हो जाती है। इन सरल तरीकों से आप ब्लेंडर से प्याज और लहसुन की गंध को प्रभावी ढंग से हटा सकते हैं, जिससे यह फिर से इस्तेमाल के लिए रेडी हो जाएगा।
आपको ये ट्रिक्स पसंद आईं, तो हमारे आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।