बसंत ऋतु के मौसम में अक्सर लोग कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि इस मौसम में घूमने पर न अधिक सर्दी और न अधिक गर्मी का अहसास होता है। ये मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। इस मौसम में आप अहमदाबाद घूमने का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि इस समय यहां दिन का मौसम हल्की गर्मा वाला होता है, लेकिन रात होते-होते आपको ठंडक का अहसास होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अहमदाबाद ट्रिप के दौरान जरूर जाना चाहिए।
साबरमती आश्रम
अगर आप अहमदाबाद में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके ट्रैवल प्लान में ये जगह जरूर होनी चाहिए। बंसत ऋतु में यहां का मौसम शानदार होता है। यहां आप बोटिंग, हरे-भरे घास पर सैर और पेड़ों के नीचे बैठकर घंटो तक आराम कर सकते हैं।(मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)
अहमदाबाद की यह सबसे सुंदर जगहों में से एक है। साबरमती आश्रम के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। इसी आश्रम से गांधी जी ने नमक सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसलिए यहां आपको गांधी जी से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। यहां पहुंचने और घूमने का प्रति व्यक्ति खर्चा 300 से 400 रुपये आता है।
इसे भी पढ़ें-खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें
विक्टोरिया गार्डन
अगर आप अहमदाबाद में किसी दिन शांत जगह का वक्त बिताना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। पिकनिक के लिए ये जगह बेस्ट है। राजसी भद्र किले के पास स्थित यह पार्क कपल्स के लिए भी अच्छी जगह है। खूबसूरत बगीचे की शांति और हरे-भरे पेड़ यहां बसंत ऋतु का अहसास करवाते हैं।
इसे भी पढ़ें-हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
कांकरिया झील (Kankaria Lake)
बसंत ऋतु में घूमने के लिए ये झील बेस्ट जगह हो सकती है। शाम के समय यहां का नजारा वाकई देखने वाला होता है। अहमदाबाद ट्रिप प्लान करने वाले लोग अक्सर इस जगह पर घूमने जाते हैं। ये जगह सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है।(कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है ये गांव)
- लोकेशन- हिम्मतनगर गांव, मणिनगर क्षेत्र, अहमदाबाद
- एंट्री फीस -युवाओं के लिए 10 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये है।
बाल वाटिका (Balvatika)
ये जगह बच्चों के लिए बेस्ट है। यहां आपको जानवरों की विभिन्न प्रजातियां देखने का अवसर मिलेगा। छोटे बच्चों को पशुओं के बारे में बताने के लिए आप यहां जा सकते हैं। साथ ही, यहां एक खेल का कमरा, बोट हाउस, मिरर हाउस, तारामंडल भी है।
- समय- सुबह 9 बजे से रात 10:15 बजे तक
- लोकेशन- निकटतम बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन से कांकरिया झील के तट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अहमद शाह की मस्जिद (Ahmed Shah’s Mosque)
इस मस्जिद को शाही जाम-ए-मस्जिद और जूनी जुमा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसे शहरी की सबसे पुरानी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इस मस्जिद के चारों तरफ हरे-भरे पेड़ है, जो बसंत ऋतु में घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।
- समय- यह सुबह 5 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- भद्रा किले के पास, अहमदाबाद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों