भारतीय किचन में उपयोग होने वाले मसालों में से धनिया पाउडर एक ऐसा मसाला है जिसे भोजन में नहीं डाला जाए तो भोजन का टेस्ट बिगड़ सकता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी, मटन या फिर चिकन में इसका इस्तेमाल न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। धनिया पाउडर को कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी बेस्ट माना जाता है।
लेकिन, जब बात धनिया पाउडर के बारे में होती है तो हर कोई इसे खरीदने के लिए बाज़ार की तरफ दौड़ता है, क्योंकि धनिया पाउडर घर पर कम ही महिलाएं बनाती हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से घर पर ही चंद मिनटों में धनिया पाउडर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
धनिया पाउडर बनाने की पहली रेसिपी
- अगर आप बाज़ार से अधिक शुद्ध धनिया का पाउडर घर पर बनाना चाहती हैं, तो आप एक नहीं बल्कि दो-दो आसान रेसिपी की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप फ्रेश धनिया बीज लगभग 400-500 ग्राम बाज़ार से खरीदकर घर ला लीजिए।
- इसके बाद धनिया बीज को एक से दो बार अच्छे से पानी में साफ कर लीजिए और लगभग 1-2 दिन के लिए धूप में सूखने के लिए रख दीजिए।
- इधर आप एक कढ़ाही गर्म करके धनिया बीज को 5-10 मिनट के लिए भून लीजिए और किसी बर्तन में निकल लीजिए।(घर पर बनाए गरम मसाला)
- अब इसे मिक्सर में डालें और तब तक इसे पीसे जब तक यह पाउडर के रूप में तब्दील न हो जाए। लगभग 10 मिनट में धनिया का पाउडर बनकर तैयार हो जाता है।
धनिया पाउडर बनाने का दूसरा तरीका
- धनिया पाउडर बनाने के लिए आप दूसरे तरीके को भी अपना सकती हैं। इसके लिए भी सबसे पहले आप धनिया बीज को अच्छे से साफ कर लीजिए और धूप में 1-2 दिन सुखा लीजिए।
- इधर आप माइक्रोवेब को 150 डिग्री पर प्रीहीट करने ऑन कर दीजिए। इसके बाद धनिया को किसी बर्तन में रखकर माइक्रोवेव में कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
- लगभग 5 मिनट बाद धनिया बीज को माइक्रोवेव में से निकालकर मिक्सर में डालें और महीन पीस लीजिए।
स्टोर करने का तरीका
घर पर तैयार धनिया पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई दिनों तक स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए एक साफ एयर कंटेनर में पाउडर को बंद करके रखें और जब भी आवश्यकता हो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। खुले बर्तन में अधिक दिनों तक धनिया पाउडर रखने से ख़राब भी हो सकते हैं। इसे आप सब्जी, चिकन, मटन आदि कई चीजों में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों