herzindagi
how to identify organic fruits

कैसे करें ऑर्गेनिक फूड की पहचान? इन टिप्स की लें मदद

अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर अवेयर रहते हैं, तो ऑर्गेनिक फूड्स को अपने आहार में शामिल करें। अगर आपको खरीदने नहीं आते तो हम कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिसे फॉलो किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 16:51 IST

ऑर्गेनिक फूड का चलन आजकल तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं। ऑर्गेनिक फूड जिसे जैविक खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है। इन्हें रसायन मुक्त और प्राकृतिक तरीकों से उगाया जाता है। 

मगर बाजार में बढ़ती मांग के साथ-साथ नकली ऑर्गेनिक उत्पादों की संख्या भी बढ़ रही है। इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि असली ऑर्गेनिक फूड की पहचान कैसे की जाए। आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में, जो आपको ऑर्गेनिक फूड की पहचान करने में मदद करेंगे।

लोकल करें खरीदारी 

vegetables buying tips

अगर आप सच में फ्रेश फूड खरीदना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है। आप इसे लोकल खरीदारी करने पर फोकस करें। जब आप लोकल खरीदारी करती हैं, तो आपके लिए फ्रेश फूड खरीदना अधिक आसान हो जाता है। वहीं, पैकेज्ड आइटम को लेकर आप नहीं हो सकते कि वह फ्रेश हैं भी या नहीं।

इसे जरूर पढ़ें- कैसी गिलकी होती है मीठी और टेस्टी? नहीं पता तो इन टिप्स से करें खरीदारी

चेक करें फल-सब्जियां

जब आप फल व सब्जियां खरीद रही हैं तो उन्हें अच्छी तरह चेक करना आवश्यक है। जो फल व सब्जियां फ्रेश नहीं होती हैं, उनमें अक्सर दाग आदि नजर आते हैं। इसलिए जब आप उन्हें अच्छी तरह चेक करेंगी तो आपके लिए फ्रेश फूड को खरीदना अधिक आसान हो जाएगा।

नरम ना हो फूड

buying tips for organic foods

यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से आप फ्रेश फूड की जांच कर सकते हैं। चाहे कोई भी फल या सब्जी हो, जब वह फ्रेश होती है तो वह हल्की कठोर हो सकते है। वहीं, जब वह बासी होती है तो वह हल्की नरम हो जाती है। आपको उसे छूने पर नरमता का अहसास हो सकता है। हो सकता है कि दबाने पर आपको वह पिलपिला भी महसूस हो। ऐसे फूड को लेने से बचें। 

दिखावट पर न जाएं

ऑर्गेनिक फल और सब्जियां अक्सर सामान्य उत्पादों की तरह बिल्कुल सही नहीं दिखते। वे आकार और रंग में थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन यह उनके प्राकृतिक उत्पादन का संकेत है। इसके अलावा, खरीदारी करते वक्त ऑर्गेनिक फूड की महक और स्वाद पर ध्यान दें। 

ऐसा इसलिए क्योंकि ऑर्गेनिक फूड में बहुत ही ज्यादा अच्छी महक आती है, जिसकी दूर से भी पहचान की जा सकती है। साथ ही आपको हमारे बताए गए टिप्स का भी ध्यान रखना होगा। 

ऑर्गेनिक फार्मिंग के तरीके

how to identify organic fruits in hindi ()

ऑर्गेनिक खेती के तरीकों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके बजाय, जैविक खाद, कंपोस्ट, और प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या है चीनी लहसुन जो भारत में है बैन?

सीज़नल और लोकल प्रोडक्ट्स

  • लोकल और सीजनल ऑर्गेनिक उत्पाद चुनना बेहतर होता है, क्योंकि यह ताजगी और पोषण को बनाए रखने में मदद करता है।
  • ऑर्गेनिक फूड की पहचान करना और उसका चयन करना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। 

इन टिप्स को फॉलो करके आप बेहतर फूड्स को खरीद सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।