herzindagi
How to clean modular kitchen cabinets

बिना ब्रश ऐसे साफ करें किचन की मॉड्यूलर ट्राली पर जमी गंदगी और जंग

किचन की मॉड्यूलर ट्रॉली पर लगे जंग को साफ करना काफी मुश्किल भरा काम लगता है। ऐसे में आज नीचे बताए गए हैक्स को अपनाकर बिना ब्रश के इसे साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-16, 08:00 IST

वर्तमान समय में लोग अपने घर में मॉड्यूलर किचन बनवाना पसंद करते हैं। ये किचन देखने और काम करने के लिए जितने सहज होते हैं। हालांकि, रसोई की ट्रॉलियों में अक्सर जिद्दी दाग, धूल और जंग जमा हो जाती है, उन्हें साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। हम सभी बर्तन मसाले के डिब्बे और किचन आइटम रखने के लिए ट्रॉली का उपयोग करते हैं। ट्रॉली को नियमित सफाई और रखरखाव की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बिना ब्रश के ट्रॉली कैसे साफ कर सकते हैं।

रसोई ट्रॉली साफ करने के लिए फॉलो करें ये तरीके

How to remove rust from trolly

  • सबसे पहले अपने मॉड्यूलर किचन ट्रॉली से सभी सामान को हटाएं। इससे आप अच्छे से सफाई कर पाएंगे।
  • अब ट्रॉली से गंदगी को हटाने के लिए कपड़े का उपयोग करें। यह कदम सतह पर जमी गंदगी से छुटकारा पाने में मदद करता है।
  • इसके बाद गर्म पानी और हल्के डिटर्जेंट को मिलाकर एक सफाई घोल तैयार करें। यह घोल आपकी ट्रॉली के लिए मुख्य सफाई एजेंट के रूप में काम करेगा।
  • सफाई के घोल में एक मुलायम कपड़ा भिगोएं और ट्रॉली को पोंछना शुरू करें। बाहरी और अंदर दोनों सतहों पर ध्यान दें, पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करें। 
  • इसके बाद ट्रॉली को साफ पानी से धोकर उसमें बचा हुआ साबुन निकाल दें। फिर, ट्रॉली को साफ तौलिये से सुखा लें। ट्रॉली की सतह पर पानी के धब्बे बनने से रोकने के लिए इसे करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 घोल से साफ कर सकते हैं आटे और चाय की छन्नी, लगेगी नई जैसी

गर्म पानी के साथ बर्तन धोने का साबुन

  • ट्राली पर लगे जंग और गंदगी को हटाने के लिए यह एक सरल तरीका है।
  • इसके लिए बर्तन धोने के साबुन की थोड़ी मात्रा को गर्म पानी में मिलाएं और दाग हटाने के लिए तरल को ट्रॉली पर स्प्रे करें।
  • ट्रॉली को साफ करने के लिए एक नरम नम कपड़े का उपयोग करें।
  • अपनी रसोई ट्रॉली को साफ रखने के लिए इस हैक को नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकती हैं।

जंग हटाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल या मेटल स्क्रब 

Easy hacks to remove rust from basket

  • मॉड्यूलर किचन ट्रॉली पर लगे जंग के सख्त दागों के लिए एल्युमिनियम फॉयल या मेटल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। एल्युमिनियम फॉयल का एक हिस्सा फाड़ें। इसके बाद इसे बॉल की तरह रोल करें और ट्रॉली को साफ करने से पहले उसे गीला करें। इसके बाद इसे जंग पर रगड़ें। 
  • अगर आपके पास एल्युमिनियम पेपर नहीं है, तो आप मेटल स्क्रब का भी उपयोग कर सकती हैं। उसे लेकर जंग वाली जगह पर रगड़ते हुए साफ करें।

नारियल या जैतून का तेल

जंग निकलने के बाद ट्रॉली पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर इसे और अच्छे तरह से साफ कर सकती हैं। नारियल या जैतून का तेल जंगरोधी एरिया को साफ करने में मदद करता है। 

नींबू की मदद से करें साफ

मॉड्यूलर किचन की ट्रॉली में लगे जंग को साफ करने के लिए आप नींबू रस और छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ट्रॉली को खाली करें। अब एक कटोरी में नींबू का रस निकालकर छिलके को जंगरोधी जगह पर रगड़ें। इन हैक्स की मदद से आप जंग और गंदगी को बिना ब्रश के आसानी से साफ कर सकती हैं। साथ ही नींबू के रस को जंग पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ने के बाद गीले कपड़े की मदद से रगड़ें और फिर साफ पानी से धोकर साफ करें।

इसे भी पढ़ें-किचन स्लैब पर जम गए हैं जिद्दी दाग, 1 रुपये के खर्च में होगी साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।