How do you clean a greasy switch board: किचन में खाना बनाने की वजह से हर हिस्से में तेल की चिकनाई जमने लगती है। अक्सर दीवारों और टाइल्स के पास ये चिकनाई सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा तेल की चिकनाई की वजह से स्विच बोर्ड पर भी गंदगी जमने लगती है। बोर्ड पर जमी गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल और रिस्की होता है।
इसे साफ करने के लिए कई बार लोग महंगे क्लीनिंग लिक्विड खरीदते हैं, लेकिन अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। किचन के स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को साफ करने के लिए आप घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं। आइए जानें स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी ग्रीस को कैसे साफ करें?
नींबू और गरम पानी स्प्रे
सामग्री
- गरम पानी
- नींबू का रस
- बेकिंग सोडा
नींबू DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?
- इसके लिए सबसे पहले हल्का का गरम पानी सावधानी के साथ बोर्ड पर स्प्रे करें। इसके बाद इसे 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें।
- अब एक स्प्रे बॉटल में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला लें। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी भी मिला लें।
- इस लिक्विड को बोर्ड पर स्प्रे करें। ध्यान रहे बिजली का कनेक्शन कट कर लें। अब इसे एक कॉटन के कपड़े से रगड़ें।
- इसके बाद इस पर फिर से गरम पानी स्प्रे करके इसे सूती कपड़े से क्लिन करें।
बेकिंग सोडा और गरम पानी
सामग्री
- गरम पानी
- बेकिंग सोडा
- विनेगर
बेकिंग सोडा DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?
- इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा और गरम पानी का घोल बनाएं। इसका गाढ़ा सा घोल तैयार करें।
- इस पेस्ट को किचन के स्विच बोर्ड पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब एक स्पंज को गरम पानी में भिगोकर उसकी मदद से बोर्ड को क्लिन करें। 5 मिनट तक इसे अच्छे से रगड़ें।
- लास्ट में हल्के गीले सूती के कपड़े की मदद से इसे रगड़ें। आपका बोर्ड पूरी से साफ हो जाएगा।
डिश सोप और नींबू
सामग्री
- डिश सोप
- गरम पानी
- नींबू का रस
डिश सोप DIY क्लीनिंग लिक्विड कैसे बनाएं?
- बोर्ड क्लीन करने के लिए आप घर में पड़े डिश सोप की मदद से भी क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में डिश सोप लें।
- इसमें गरम पानी मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें।
- इस घोल को बोर्ड पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे स्पंच से रगड़कर साफ कर लें।
यह भी देखें- गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को 5 मिनट में साफ करता है ये घरेलू नुस्खा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:shutterstock/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों