herzindagi
image

Chopping Hacks: कभी बिखर जाती है पत्ता गोभी, तो कभी अलग-अलग निकलने लगते हैं पत्ते, इन ट्रिक्स से 10 मिनट में काटें झटपट

Patta Gobhi Katne Ka Asan Tarika: कई बार कामकाजी महिलाएं या ऑफिस जाने वाले लोग जब जल्दी-जल्दी में सब्जी बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर घर में पत्ता गोभी है, तो समझ लो लेट होगा, क्योंकि इसे काटने में ही बहुत समय लग जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-08-28, 16:48 IST

Patta Gobhi Jaldi Katne Ke Hacks: कई महिलाओं को सब्जी बनाने से मुकाबले, ज्यादा समय सब्जी काटने में लग जाता है। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें काटना लगभग हर महिला को पसंद नहीं होता, क्योंकि काटने के दौरान यह इधर-उधर बिखरने लगती हैं। जैसे पत्ता गोभी को ले सकते हैं। दरअसल, इसके पत्ते इतने ढीले और हल्के होते हैं कि चाकू लगाते ही इधर-उधर बिखरने लगते हैं। कई बार धोते हुए भी यह पत्ते निकलने लगते हैं। यही कारण है कि कई बार महिलाएं झुंझलाकर पत्तागोभी को एक साथ पूरा काटने के बजाय पत्ते अलग-अलग करके काटने लगती हैं। अगर आपको भी पत्ता गोभी काटना पसंद नहीं है, तो हम आपके लिए कुछ आसान हैक्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप आसानी कुछ ही मिनटों में पत्ता गोभी काट लेंगी। इतना ही नहीं यह तरीका आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर करेंगी।

पत्ता गोभी जल्दी काटने का आसान तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आप पत्ता गोभी धो लें।
  • फिर इसे चार हिस्सों में काट लें।
  • जिनके हाथ छोटो होते हैं, उनके हाथों से बार-बार पत्ता गोभी फिसलती है।
  • इसलिए आप इसके 4 टुकड़े करके जल्दी काट लें।
  • अब इन 4 टुकड़ों को अलग-अलग काट लें।
  • इस तरह आप आसानी से पत्ता गोभी जल्दी काट लेंगी।

how to chop cabbage easily know in just 10 minutes patta gobhi kaise katens

पत्ता गोभी जल्दी काटने का दूसरा तरीका

  • इसके अलावा आप पत्ता गोभी काटने के लिए इसको धो लें।
  • अब इसको बीच में 2 हिस्से कर लें।
  • अब आप बारी-बारी से दोनों हिस्सों को किनारों से पकड़ कर लंबाई में काटें।
  • इसके बाद लंबे टुकड़ों को चाकू की मदद से चॉपर प्लेट पर छोटा-छोटा काट लें।
  • इस तरह पत्ता गोभी आप जल्दी काट लेंगी।

इसे भी पढ़ें- नाशपाती के नाम पर बब्बूगोशा तो नहीं ले आईं घर? खरीदने से पहले चेक कर लें ये चीज

how to chop cabbage easily know in just 10 minutes patta gobhi kaise katenss

पत्ता गोभी कम समय में काटने के लिए तीसरा तरीका

  • इसके लिए आपके पास अच्छा तरीका है कि पहले आप पत्ता गोभी के बीच के मोटा डंठल को अलग कर लें।
  • क्योंकि, इसे काटने में ज्यादा समय लगता है।
  • दो टुकड़े करने के बाद पहले चाकू से इसका डंठल निकाल लें।
  • इसके बाद नरम पत्ते बचेंगे, जिसे आप आसानी से काट लेंगी।
  • यह सब्जी काटने का सबसे आसान तरीका है।

इसे भी पढे़ं- Fruit Selection Hacks: दुकानदार की चालाकी रह जाएगी धरी की धरी, फ्रूट खरीदने की इस ट्रिक से आपके हाथ लगेंगे मीठे फल

how to chop cabbage easily know in just 10 minutes patta gobhi kaise kateng

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।