कहीं आप भी तो नहीं खा रही हैं मिलावटी जीरा? इस तरह पहचानें

आप स्वाद के लिए जीरे का तड़का लगाएं, लेकिन कहीं वो ही नकली हो तो? इसे पहचानेंगी कैसे, आइए आपको बताएं। 

how to identify cumin seeds

भारतीय घरों में बिना मसाले के खाना नहीं बन सकता है। कुछ मसाले तो ऐसे हैं जो बहुत आम हैं और खाना बनाते वक्त इस्तेमाल होते ही हैं। जैसे जीरा एक किचन में मौजूद ऐसा मसाला है, जो दाल और सब्जी बनाने से लेकर अन्य कई सारी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। यह भारतीय भोजन को मसालेदार बनाने के लिए महत्वपूर्ण और अक्सर उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है।

यह पाचन में मदद करता है और एक औषधीय पौधे के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। जीरे का एक विशिष्ट स्वाद और सुगंध होता है, जिसके कारण वे विश्व स्तर पर मसाले के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।यही कारण है कि इसमें मिलावटी भी बहुत की जाती है।

इस मसाले में अक्सर कृत्रिम रंग और चॉक पाउडर की मिलावट की जाती है, जिससे उसकी क्वांटिटी और रंग भले ही बेहतर बन जाए, लेकिन ये स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं।

मसालों में सामान्य मिलावट रेत, मिट्टी, कृत्रिम रंग, स्टार्च, चाक पाउडर, पत्थर, आरी की धूल, लेड क्रोमेट आदि की होती है। घर पर मसालों की मिलावट पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप घर में आसानी से इसका टेस्ट कर सकती हैं।

1. चारकोल की डस्ट का ऐसे लगाएं पता

cumin seeds purity check

अगर आपको चारकोल की डस्ट का पता लगाना है, तो आप घर पर यह तरीका अपनाकर देखें। इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा पाउडर या साबुत जीरा डालकर रख लें। इसे कुछ 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। अगर इसमें डस्ट या घास होगी तो वो ऊपर फ्लोट होने लगेगी। अच्छा और शुद्ध जीरा तले पर जमा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जानिए जीरे को खरीदने, स्टोर करने और पकाने का सही तरीका

2. कृत्रिम रंग का ऐसे करें पता

कभी-कभी जीरे को कृत्रिम रंग से कोट किया जाता है। उसे इस तरह के रंगों से कोट किया जाता है कि वो जीरा जैसे लगा। आप लेकिन ऐसी मिलावट का पता भी लगा सकती हैं। इसके लिए साबुत जीरा और इसके पाउडर को हाथ में लेकर मसलें और देखें। अगर आपकी उंगलियों में काला या दूसरा भूरा रंग लगता है, तो समझिए इसमें मिलावट है।

3. जीरा और प्लेन सौंफ का ऐसे करें पता

cumin seed purity

क्या आपको पता है कि कई बार जीरे की क्वांटिटी को बढ़ाने के लिए इसमें प्लेन सौंफ भी मिलाई जाती है। इसका पता भी लगाना बहुत आसान है, लेकिन इसके लिए आपको दोनों में अंतर पता होना चाहिए। कई बार सौंफ (घर पर बनाएं सौंफ पाउडर) का हल्का सा स्वाद यह बता देता है। आप जीरे को हाथों में लेकर उसे अच्छी तरह से देखें और तब उसका पता लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मसाले घर पर आसानी से तैयार करें और बन जाएं किचन क्‍वीन

अब आप भी इन तरीकों को आजमाकर असली और नकली जीरे में अंतर कर सकती हैं। अगर आपको ऐसी किसी भी तरह की मिलावट का पता चलता है, तो तुरंत इसे अपनी किचन से बाहर कीजिए और अपने स्वास्थ्य और स्वाद का ध्यान रखें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP