herzindagi
lpg consumption

हर महीने 900 रुपये नहीं करने होंगे खर्च, इन ट्रिक्स से बचाएं कुकिंग गैस

कुकिंग गैस की खपत को कम करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप हर महीने के 900 रुपये बचा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-01-18, 12:00 IST

खाना हम रोजाना 3 बार बनाते ही हैं। कुकिंग गैस के बढ़ते दाम के कारण कई बार हम परेशान हो जाते है। समझ नहीं आता है कि आखिर हम अपने कुकिंग गैस की खपत को कैसे कम कर सकते हैं। कुकिंग गैस की खपत से बचना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास हैक्स बताने वाले हैं। इसकी मदद से आपके गैस का खपत आधा हो जाएगा। बल्कि एक ही गैस 2 महीने तक चलेगा। 

खाना ढक कर पकाएं

खाना आपको ढक कर पकाना चाहिए। अगर आप खाना ढक कर नहीं बनाती हैं तो खाना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। इससे गैस की खपत भी ज्यादा हो जाती हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि खाना ढक कर ही पकाएं। इससे आप अपने काफी पैसे बचा सकती हैं। इससे गैस की खपत भी कम होती है और खाना जल्दी और स्वादिस्ट भी बनता है। 

प्रेशर कुकर बचाएगा गैस

Cooker hacks and tips

प्रेशर कुकर में अगर आप खाना पकाती हैं तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं। प्रेशर कुकर में कोई भी चीज काफी जल्दी बन जाती हैं। ऐसे में आपको चावल और दाल जैसी चीजें प्रेशर कुकर में ही बनाना चाहिए। इससे आप अपने कुकिंग गैस की काफी बचत कर सकती हैं। कुकिंग गैस का दाम आजकल अचानक से बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग के घर महीने में 1 से ज्यादा कुकिंग गैस का इस्तेमाल होता है। जिससे की उनका पूरा बजट खराब हो जाता है। इन चीजों से बचने के लिए आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: रसोई गैस की बचत के लिए आजमाएं ये 12 आसान टिप्स, अपनाएं ये तरीके

आंच तेज ना रखें

कई लोग जल्दबाजी में खाना बनाने के कारण गैस को तेज कर देते हैं। इससे खाना जल्दी और स्वादिष्ट नहीं बनता है। हालांकि इससे केवल गैस की बर्बादी होती हैं। अगर आप भी अपने गैस की खपत को कम करना चाहती हैं तो अपने इस आदत पर खास ध्यान दें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखती हैं तो आप भी अपने महंगे गैंस की बचत कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  प्रेशर कुकर से जुड़े ये हैक्स नहीं जानते होंगे आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।