What Is The Haunted Places In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, स्पीति वैली, कसौली और मैक्लोड़गंज जैसी चर्चित जगहों के बारे में आप जरूर जानते होंगे, लेकिन हिमाचल की हसीन वादियों में ऐसी कई डरावनी जगहें भी मौजूद हैं, जहां कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सुनते ही कई लोग डर के मारे कांप जाते हैं।
टनल 33 (Tunnel 33 Haunted Story)
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित सबसे डरावनी जगह की बात होती है, तो उस लिस्ट में टनल 33 का नाम जरूर शामिल रहता है। यह डरावनी जगह शिमला के बड़ोग में स्थित है। इस टनल की डरावनी कहानियां इस कदर प्रचलित है कि यहां कोई भी सूरज ढलने के बाद जाने की हिम्मत नहीं करता है।
टनल 33 के बारे में कहा जाता है कि सुरंग को बनाने की जिम्मेदारी कर्नल बड़ोग को दिया गया था, लेकिन सुरंग का कार्य सही से नहीं करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस घटना के बड़ोग ने खुद को गोली मार ली।
कहा जाता है कि इस घटना के बाद सुरंग में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगी है। कई लोगों का मानना है कि बड़ोग की आत्मा इस टनल से भटकती रहती है।
इसे भी पढ़ें:Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह
कसौली ग्रेवयार्ड (Kasauli Graveyard Haunted Story)
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित कसौली एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। एक तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने कसौली की खूबसूरती के चार चांद लगाने का काम करते हैं, तो दूसरी तरह यहां स्थित कसौली ग्रेवयार्ड लोगों का डराने का काम करता है।
कसौली ग्रेवयार्ड के बारे में कहा जाता है कि यहां कई लोगों ने आत्माएं देखी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय भूत-प्रेत भटकते रहते हैं।
कई लोगों का यह भी मानना है कि रात के समय कसौली ग्रेवयार्ड से रोने और चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं। सूरज ढलने के बाद इस कब्रिस्तान के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत तक नहीं करता है।
दुखानी हाउस (House Of Dukhani Haunted Story)
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसे कई घर हैं, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनाती है। हिमाचल की राजधानी शिमला भी कई सुंदर और अद्भुत लकड़ी के घरों के लिए जाना जाता है।
शिमला सिर्फ मनमोहक लकड़ी के घरों के लिए ही नहीं, बल्कि भुतहा घरों के लिए भी फेमस है। शिमला की हसीन वादियों में स्थित दुखानी हाउस सबसे भुतहा घर माना जाता है।(उत्तराखंड की डरावनी जगहें)
इस हाउस के बारे में कहा जाता है कि इस घर में के बूढ़ा आदमी रहता है, लेकिन एक दिन अचानक उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इस घर में अनहोनी घटनाएं होनी लगी। कहा जाता है कि घर में बूढ़े आदमी की आत्मा भटकती रहती थी।
इसे भी पढ़ें:Haunted Places: असम की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर ही कांप जाती है लोगों की रूह
चार्लीविला हवेली (Charleville Mansion Haunted Story)
चार्लीविला हवेली शिमला की हसीन वादियों में स्थित एक चर्चित स्थान है। इस हवेली के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था और यहां एक ब्रिटिश अधिकारी अपने परिवार के साथ रहता था।
ब्रिटिश अधिकारी के अनुसार चार्लीविला हवेली के बारे में कहा जाता था कि हवेली में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती थीं। कहा जाता है कि इस हवेली में मौजूद कई सामान अचानक ही टूट जाते थे।
कई लोगों का यह भी मानना है कि इस हवेली में एक इंसान दिखाई देता है, लेकिन पास में जाते ही अचानक वो इंसान गायब हो जाता था। इस डर की वजह से हवेली के आसपास कोई भी भटने की हिम्मत तक नहीं करता था।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@bikingmystery,im.hunt.in
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों