गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आज हर घर में आम हो गया है। इसलिए यह हमारी रसोई का जरूरी हिस्सा है। हालांकि, इसके साथ सावधानी न बरतने पर खतरनाक गैस लीक की समस्या हो सकती है, जो आगजनी या विस्फोट का कारण बन सकती है।
इसलिए गैस सिलेंडर और स्टोव का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम गैस लीक से बचने के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए। साथ ही, आइए इस लेख में विस्तार से हमें किन सावधानियों को अपनाना चाहिए।
अगर आपने गैस जलाने के बाद चूल्हे को चालू कर दिया है, लेकिन उसे तुरंत बंद नहीं किया है। यह गैस के लीक होने की वजह बन सकता है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम स्टोव चालू करते हैं, तो गैस जलने में कुछ समय लगता है।
इसकी वजह से गैस लीक होने लगती है। अगर गैस को जलने में देरी हो रही है, तो स्टोव को तुरंत बंद करें और चेक करें कि कहीं गैस लीक तो नहीं हो रही।
इसे जरूर पढ़ें- भारतीय रसोड़े का श्रृंगार हैं ये बेस्ट Gas Stove Brands, 3 बनर्र के चलते बनता है झटपट खाना
गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते वक्त रसोई का वेंटिलेशन बहुत जरूरी है। जब भी गैस लीक होती है, उसकी बदबू तुरंत फैल जाती है। अगर रसोई में अच्छा वेंटिलेशन नहीं है, तो यह पूरे रसोई में गैस को बढ़ा सकता है, जो हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
गैस सिलेंडर से स्टोव तक गैस पहुंचाने के लिए जो पाइप इस्तेमाल होता है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कई बार गैस पाइप में छोटे छेद या लीकेज हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे गैस लीक की वजह बन सकते हैं। अगर पाइप की नियमित जांच नहीं की जाती, तो यह खतरनाक हो सकता है।
गैस सिलेंडर का रेगुलेटर एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है, जो गैस के फ्लो को नियंत्रित करता है। अगर रेगुलेटर ठीक से नहीं बंद किया गया है, तो गैस लीक हो सकती है।
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि एक्सपायरी सिलेंडर का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। सिलेंडर पर एक कोड लिखा होता है, जिसमें तीन वर्ड और एक नंबर लिखा होता है। यह कोड गैस सिलेंडर की शुरुआती तारीख होती है और इसका इस्तेमाल की अंतिम तारीख को बताता है।
इसे जरूर पढ़ें- इस 1 घोल से मिनटों में चमकेगी गैस स्टोव बर्नर की जाली, इस तरह से आजमाएं नुस्खा
अगर आपके सिलेंडर पर लिखा कोड- B23 लिखा है, तो इसे ऐसे समझें।
इसका अर्थ है कि यह सिलेंडर जून 2023 तक सेफ है। इस कोड को चेक करके आप जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।