हैदराबाद वाले गांधी जयंती की छुट्टी पर जाएं इन 3 जगहों पर, कम बजट में आएगा डबल मजा

2 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन लगभग स्कूलों, ऑफिस और सरकारी संस्थानों की छुट्टी होती है। लेकिन लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि यह दिन आराम करने का दिन नहीं होता है।
image

गांधी जयंती का दिन केवल छुट्टी मनाने के लिए नहीं होता है। इस दिन आपको महात्मा गांधी के जीवन के बारे में कई खास बातें जाननी चाहिए। बच्चों के लिए यह खास जरूरी है , क्योंकि उन्हें उनके कार्य या व्यक्तिगत जीवन के बारे में अधिक जानना चाहिए। महात्मा गांधी का सबसे प्रमुख विचार 'अहिंसा' था, यानी हिंसा के बिना संघर्ष। उन्होंने 'सत्याग्रह' के सिद्धांत पर अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्वक लड़ाई लड़ी थी।

इसलिए बच्चों को इससे सीख मिलती है कि हर बात मनवाने का तरीका अहिंसा नहीं होता। अगर आप बच्चों को गांधी जी के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, तो इस दिन आप उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं। हैदराबाद में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां बच्चों को गांधी जी के बारे में जानने का अवसर तो मिलेगा है, साथ में उन्हें देश की आजादी और हमारे सैनिकों की कुर्बानी और देश प्रेम के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

महात्मा गांधी डिजिटल संग्रहालय

यह एक नए तरह का संग्रहालय है। इस तरह का संग्रहालय आपको देश में बहुत कम देखने को मिलेगा। यहां बच्चों को महात्मा गांधी का पूरा इतिहास समझने का मौका मिलेगा। यहां ऐसी कई चीजें हैं, जो जो स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित हैं। यहां गांधी से जुड़े लगभग प्रत्येक घटना की तस्वीरों को देख पाएंगे।

यहां बच्चों को समझ आएगा कि आखिर वे घटनाएं जिनमें महात्मा गांधी शामिल थे और हमें आजादी कैसे मिली। महात्मा गांधी डिजिटल संग्रहालय पूरी तरह से गांधीजी के जीवन और विचारों पर आधारित है।

  • लोकेशन- बापू नगर, लंगर हौज़, हैदराबाद, तेलंगाना

सालार जंग संग्रहालय

gandhi jayanti 2024 places to visit with kids

इसकी स्थापना स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी। यहां बच्चों को मूर्तियों, नक्काशी, पांडुलिपियों और कलाकृतियों के साथ-साथ दस लाख से अधिक चित्रों और अलग-अलग ऐतिहासिक चीजों का भंडार देखने को मिलेगा। यहां कुछ ऐसी अनमोल चीजें भी रखी गई हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है। इसमें से कुछ शाहजहां, जहांगीर और टीपू सुल्तान की पूरी अलमारी से जुड़े खंजर और औरंगजेब की तलवार जैसी चीजें शामिल है। यहां कई ऐसी चीजें है, जो स्वतंत्रता संग्राम और गांधीजी के विचारों से जुड़ी हैं। यहां आपको आजादी के संघर्ष के समय की वस्तुएं और दस्तावेज़ देखने को मिलेंगे। यहबच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहहै।

  • लोकेशन- सालारजंग संग्रहालय, दारुलशिफा, हैदराबाद
  • समय- प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
  • टिकट- भारतीयों के लिए 50/- प्रति वयस्क (18 वर्ष से अधिक)
  • भारतीयों के लिए 20/- रुपये प्रति बच्चा (5 वर्ष से अधिक)

प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय

GADHI JAYANTI

यह 1963 से लेकर देश के आजाद होने तक की सभी परिस्थितियों को दर्शाता है। वैसे तो यह छोटा संग्रहालय है, लेकिन बच्चों के साथ जाने के लिए यह बेस्ट है। यह बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- 9F22+H54, अनाम रोड, नेहरू जूलॉजिकल पार्क, किशन बाग, हैदराबाद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP