बच्चों को यात्रा के दौरान खेल, नए खाने का स्वाद लेना, जानवरों को देखना या पार्क में घूमना बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं , जहां उन्हें घंटो तक खेलने का मौका मिले। ऐसा तभी होगा, जब माता-पिता उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएंगे। घूमने से बच्चों में नई ऊर्जा आती है, फुर्तीले होते हैं और ताजगी महसूस करते हैं।
इसलिए माता-पिता के लिए भी यह जरूरी है कि वह उन्हें समय-समय पर कहीं घुमाने लेकर जाएं। इससे आपका बच्चों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्री राम की नगरी अयोध्या में बच्चों के घूमने के लिए कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे।
तुलसी उद्यान
अगर आप अयोध्या में बच्चों के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो तुलसी उद्यान जा सकते हैं। अयोध्या का तुलसी उद्यान पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र है। पहले इसे विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। अगर आप वीकेंड बच्चों को किसी अलग जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। तुलसी उद्यान दिखने में एक सुदर जगह है, जहां आपको बड़ा सा कमल भी देखने को मिलेगा।
- लोकेशन- आर634+वीवी2, अयोध्या - फैजाबाद रोड, तुलसी नगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
- समय- सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक
श्री लक्ष्मण किला
बच्चों को घुमाने के लिए आप श्री लक्ष्मण किला भी ले जा सकते हैं। वीकेंड पर बच्चों को यहां आना अच्छा लगेगा। यह जगह केवल बच्चों को ही बल्कि माता-पिता को भी पसंद आएगी। यह किला मां सरयू नदी जे किनारे है। यह बहुत ही विशाल है और अंदर भगवान की मूर्तियां भी हैं। यहां भोजन भी दिया जाता है, इसलिए आप परिवार के साथ यहां प्रसाद ग्रहण करने भी आ सकते हैं। .नदी के किनारे बसा होने की वजह से यहां से सुंदर नजारा देखने को मिलता है।यहबच्चों के साथ भी घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
अयोध्या में पैराग्लाइडिंग
आप अयोध्या में पैराग्लाइडिंग का नजारा भी देखने जा सकते हैं। सरयू तट के बालू घाट के इलाकों का सुंदर नजारा आप ऊंचाई से देख सकते हैं। ध्यान रखें कि छोटे बच्चों को उसमें बैठने की इजाजत नहीं है। इसमें उम्र सीमा तय की गई है। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए शहर में तरह-तरह की एक्टिविटी की शुरुआत की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-लखनऊ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, शाम के समय जाएं पूरे परिवार के साथ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों