क्या आपके किसी वेजिटेरियन दोस्त के साथ ऐसा हुआ है कि केक या कुकीज खाते हुए उसे याद आया हो कि इसमें तो अंडा है। अब जिन चीजों में अंडा हो चलिए वो तो पहचानी जा सकती हैं। मगर उन फूड आइटम्स का क्या जो खा तो वेज समझकर रहे थे, लेकिन वो नॉन वेज निकल जाए।
ये फूड्स ऐसे नहीं होते कि इन्हें खाकर आपको नॉन वेज का अंदाजा हो और इसलिए शायद कई लोग इसे खा भी लेते हैं। उदाहरण के लिए जैसे कुछ योगर्ट्स ऐसी होती हैं जिनमें जेलाटिन का इस्तेमाल होता है और वह कैसे बनता है यह तो आपको पता ही होगा! चलिए आज आपको ऐसे कुछ अन्य फूड्स के बारे में भी बताएं, जो दिखते भले ही वेज हो लेकिन होते नॉन वेज हैं।
वेजिटेबल सूप
हम किसी रेस्तरां में जाते हैं तो सूप को ऑर्डर किए बिना नहीं रह पाते। सर्दियों में तो यह बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि यह बॉडी को गर्माहट पहुंचाता है। मगर क्या आपको पता है कि यह भी नॉन वेज हो सकता है। दरअसल कुछ वेजिटेबल सूप को गाढ़ा करने के लिए चिकन ब्रोथ का उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, ब्रोकली सूप के साथ ऐसा ज्यादातर रेस्तरां में किया जाता है। तो अब अगली बार किसी रेस्तरां में जाएं तो सूप मंगवाने से पहले उनसे एक बार कन्फर्म जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: ग्रोसरी स्टोर से सेल पर कभी न खरीदें ये आइटम्स
सीज़र सलाद
क्या आपने कभी सीज़र सलाद का स्वाद लिया है? इसकी ड्रेसिंग की वजह से यह बहुत शानदार लगता है और जो लोग समझते हैं कि यह वेज है, वो एकदम गलत हैं। ऐसा इसलिए कि बड़े-बड़े रेस्तरां में जिस पारंपरिक रूप से इसे तैयार किया जाता है, उसमें एन्कोवीज डाली जाती हैं। एन्कोवीज़ एक तरह की छोटी मछली होती है, जिसे सॉल्टी टेस्ट से यह भी स्वादिष्ट बनता है। अगर अब तक आप इसे वेज समझकर खा रही थी तो आप नॉन वेज खा रही थीं।
मार्शमैलो
इसका इस्तेमाल खासतौर से बेकिंग में किया जाता है। यह इतना सॉफ्ट होता है कि मुंह में रखते ही खुलने लगता है और इसलिए इसकी बहुत मांग भी बढ़ने लगी है। क्या आपको पता है कि मार्शमैलो बनता कैसे है? इसमें पानी, चीनी और एक एयरेटर होता है जो जिलेटिन होता है। जिसे आप वेज समझकर अब तक केक में खा रही थीं, वो असल में तो नॉन वेज ही है। अगली बाल मार्शमैलो (मार्शमैलो कैसे बनाते हैं) खाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें।
टॉर्टिला
पिज्जा हट में या डोमिनोज टॉर्टिला ब्रेड में आपने टैकोज़ खाया ही होगा। आपने किसी न किसी रेस्तरां में बरिटोज़ आदि का भी मजा लिया होगा। यह एक तरह की रोटी ही है जो मैक्सिको में बहुत खाई जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह भी नॉन वेज हो सकता है। खैर सारे टॉर्टिला नॉन वेज नहीं होते हैं, लेकिन कुछ लार्ड से बनाए जाते हैं। लार्ड एक एनिमल फैट होता है, जिसे कुकिंग में इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार से किया जा सकता है खाने को स्टोर, जानें
जेली
आपको वो गमी बेयर याद हैं जो हम बचपन में खाया करते थे? अभी भी जेली या जेल-ओ बहुत खाया जाता है और सुपरमार्केट में भी आसानी से मिल जाता है। ये फ्लेवर्ड जेली ऑरेंज, स्ट्रॉबेरी, मैंगो से नहीं बनती है बल्कि इसे जिलेटिन से बनाया जाता है और साथ में फ्लेवर मिक्स किया जाता है। जिलेटिन (जिलेटिन के बेनिफिट्स) क्योंकि एनिमल फैट से बनता है तो हुआ न यह नॉन वेज! अब कभी इसे अपनी ग्रोसरी स्टोर में शामिल करने से पहले एक बार जरूर सोच लें।
इसके अलावा ऐसी कई चीजें हैं जो नॉन वेज हो सकती हैं। बाहर कुछ भी खाते हुए आपको पैकेट्स में लिखे इंग्रीडिएंट्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर कोई डाउट तो उसे खाने से पहले ही बचें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों