herzindagi
image

जरा रुकिए! विटामिन-बी12 की कमी से शरीर हो रहा है जर्जर, तो इन 2 जादुई पत्तों को बनाएं डाइट का हिस्सा... कुछ हफ्तों में बढ़ जाएगा लेवल

विटामिन-बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है और बॉडी के कई फंक्शन्स भी प्रभावित होते हैं। लेकिन, डाइटिशियन के बताए इन 2 पत्तों को डाइट का हिस्सा बनाने से इसकी कमी दूर हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 14:37 IST

हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में हार्मोनल बैलेंस होना भी जरूरी है। विटामिन-बी12 हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है और इसकी कमी शरीर को अंदर से खोखला कर सकती है। ऐसे में इसकी कमी के लक्षणों को पहचानना और समय रहते इसे बढ़ाने की कोशिश करना बहुत जरूरी है। विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने में 2 हरे पत्ते मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि विटामिन-बी12 की कमी सिर्फ नॉन वेज से पूरी की जा सकती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। कई वेज फूड्स में भी विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में होता है। यहां हम आपको 2 ऐसे हरे पत्तों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए मोरिंगा की पत्तियां

morninga leaves for vitamin b12

  • विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए, मोरिंगा की पत्तियों को डाइट में शामिल करें। इनसे विटामिन-बी12 के लेवल को बढ़ाया जा सकता है।
  • मोरिंगा की पत्तियों में कैल्शियम, पौटेशियम, मैग्नशियन, जिंक, आयरन, फास्फोरस, विटामिन-ई, विटामिन-ए और विटामिन-सी पाा जाता है। इनके इस्तेमाल से शरीर को कई फायदे होते हैं।
  • आप इन्हें खाली पेट ले सकती हैं या इनकी पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकती हैं।
  • मोरिंगा से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है। यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से सिर्फ रात में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत दें ध्‍यान

विटामिन-बी12 का लेवल बढ़ा सकता है पालक

palak for brain health

  • पालक विटामिन-बी12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर में आयरन, विटामिन-बी12 और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा कर सकता है।
  • इसमें विटामिन-सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है।
  • इससे हीमोग्लोबिन बनाने में मदद मिलती है और शरीर को ताकत मिलती है। पालक में पोटैशियम और नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

 

यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से करें दूर

 

विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए, इन 2 पत्तों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।