अक्सर हम उन्हीं चीजों को सेहत के लिए इस्तेमाल करते हैं जिसके बारे में जानते हैं। लेकिन, हमारे आसपास कुछ ऐसी भी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। जैसे-विच हेज़ल, सेलेरी का जूस, पिप्पली का फल आदि ऐसी हजारों चीजें हैं, जो सेहत के लिए बेस्ट होती है। इन्हीं में से एक है 'जिलेटिन'। साधारण दिखाई देने वाली जिलेटिन में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो घर बैठे-बैठे कई परेशानियों को आसानी से दूर कर सकती है। आज भी कई आयुर्वेदिक दवाओं के इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसके फायदे के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
वजन कम करें
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हर कोई बढ़ते हुए वजन और मोटापे से परेशान है। अधिक फ़ास्ट फ़ूड या फिर तला हुआ भोजन करने से वजन का बढ़ना एक आम बात है। ऐसे में वजन को तेजी से कम करने के लिए जिलेटिन एक बेस्ट उपचार हो सकती है। जिलेटिन को लेकर कहा जाता है कि इसके सेवन से जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है, जिसके कारण से अधिक खाने का मन नहीं करता है और इसी वजह से वजन नहीं बढ़ता है। इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है। हालांकि, इसके सेवन के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बहुत ज़रूरी है।
बेहतर नींद के लिए सही
बदलते लाइफस्टाइल के चलते सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ रहा हैं बल्कि, इसके साथ-साथ अच्छी नींद भी कई लोगों को नहीं आती है। गलत खानपान, अधिक काम, चिंता आदि कई कारण हो सकती है अच्छी नींद नहीं आने की। ऐसे में जिलेटिन काफी हद तक मदद कर सकती हैं। कुछ लेखों के अधार पर ये बोला जा सकता है कि जिलेटिन में ग्लाइसिन नामक घटक होता है। ये घटक अनिद्रा की समस्या को दूर करने इस्तेमाल किया जा सकता है।
नाखूनों के विकास में मददगार
जी हां, जिलेटिन की मदद से नाखूनों के विकास में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड का गुण मौजूद होता है, जो नाखूनों को पतालपन, कमज़ोर और बेजान होने में हेप्ल करता है। इसके इस्तेमाल से नाख़ून भी तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा नाखूनों का अपने आप टूटना, छिलना, दादर पड़ना आदि कई समस्याओं को दूर करने के लिए जिलेटिन एक बेस्ट दवा है। ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल नाखूनों के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अंगूर के साथ इसका तेल भी है सेहत के लिए बेहद लाभकारी, आप भी जानें
त्वचा और बालों के लिए बेस्ट
गर्मियों के दिनों में त्वचा संबंधी से सबसे अधिक परेशानी देखी जाती है। ऐसे में त्वचा में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए जिलेटिन एक बेस्ट दवा का काम कर सकती है। दरअसल इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को कई परेशानियों से दूर रखते हैं। इसके अलावा बालों क विकास के लिए भी जिलेटिन बेस्ट होती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स बालों की मोटाई और मजबूत करने में मदद मिलती है।
हालांकि, अगर आप पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@asset.kompas.com,draxe.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों