समय-समय पर ताजे फल खाने से शरीर को कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं। जैसे-सेब, अनार, पपीता और अंगूर। ऐसे और भी कई फल है जिन्हें खाने लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इन फलों के तेल भी सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं? शायद हां! अगर नहीं तो आपको बता दे कि अंगूर एक ऐसा फल है, जिसके तेल के इस्तेमाल से घर बैठे कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। अंगूर के तेल में मौजूद पोषक तत्व सूजन कम करने से लेकर गैस और कब्ज जैसी समस्या को भी आसानी से दूर कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको अंगूर बीज के तेल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
कई फलों की तरह अंगूर फल के बीज में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। कहा जाता है कि जिस फल के बीज में ये गुण होता है, उसे त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल में चेहरे पर मौजूद रेखाओं के निशान से लेकर त्वचा पर मौजूद झुर्रियों की परेशानी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को भी हटाने के लिए इस तेल का उपयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:इस एक जूस में मौजूद हैं कई गुणकारी लाभ, करें डाइट में शामिल
आजकल के बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों के सामान महिलाएं भी मोटापे से परेशान रहती है। एक तरह से पुरुष के मुकाबले कुछ अधिक ही परेशान रहती है। गलत खानपान या फिर समय पर एक्सरसाइज न करना आदि कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में मोटापा कम करने और वजन को नियंत्रित करने के लिए अंगूर के बीज का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काफी तेजी से मोटापे को कंट्रोल कर सकता है।
गर्मियों के मौसम में भोजन का सही से न पचना सबसे बड़ी समस्या है। भोजन ठीक से नहीं पचने के कारण पेट में गैस और कब्ज का होना आम बात है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए ये तेल लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके मौजूद पोषक तत्व आसानी से पेट को साफ रखता है। इसके इस्तेमाल गैस की समस्या भी नहीं होती है। कई लेखों के अधार पर यह भी कहा जाता सकता है कि इसके तेल के सेवन से अधिक भूख भी नहीं लगती है।
इसे भी पढ़ें:शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे
हालांकि, सभी प्रकार के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए अंगूर के बीज के तेल को सही नहीं माना जाता है। इसके तेल को कुछ विशेष दर्द को दूर करने के लिए सही माना जाता है। कहा जाता है कि इस तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों में होने वाले दर्द के लिए बेस्ट हो सकता है। इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में दर्द को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति और महिला पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।