Monsoon Special: रिमझिम बारिश में आपने कभी खाया है उत्तराखंड का ये फेमस खाना?

मानसून में कुछ न कुछ अच्छा खाने का मन करता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे पहाड़ी फूड्स के बारे में बता रहे हैं  जिन्हें अपनी थाली में शामिल किया जा सकता है।   

 
food of uttarakhand

भीषण गर्मी के बीच लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब बस कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देगा। इस मौसम में जहां चुभती गर्मी से हमें राहत मिलती है और मुंह का स्वाद भी बदलता है। घूमने का मन करता है, पहाड़ों में कुछ मजेदार यादें बनाने का मन करता है। मगर कई लोग ऐसे हैं तो रिमझिम बारिश में पहाड़ों पर जाने से बचते हैं।

अगर आप उन्हीं में से एक हैं, तो हम आपको उत्तराखंड के कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे, जिसे वैसे तो हर मौसम में खाया जा सकता है। मगर इस मौसम में ट्राई करना मजेदार हो सकता है। इन फूड्स को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

यहां के स्ट्रीट फूड भी हर फूड लवर के मुंह में पानी ला सकते हैं। जी हां, अगर आप चटपटा और मजेदार खाना खाने की तलाश में रहते हैं, तो उत्तराखंड आपको निराश नहीं करेगा। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं यहां के फेमस फूड्स के बारे में-

कंडाली का साग

saag

जब भी उत्तराखंड के फेमस व्यंजन की बात होती है, तो इस लिस्ट में कंडाली के सागका नाम जरूर शामिल किया जाता है। बता दें कि यह एक स्वादिष्ट सब्जी है। इसे कंडाली को उबालकर पकाया जाता है। उत्तराखंड के लोग इसे चावल और रोटी के साथ खाना खूब पसंद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Saag Special: घर पर आप भी इन साग को बनाकर लीजिये जायके का मज़ा

अगर आप उत्तराखंड घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस टेस्टी डिश को एक बार जरूर ट्राई करें। इस डिश को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में कंडाली और कुमाऊं क्षेत्र में सिसौंण भी कहा जाता है। वहीं, आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

कुमाऊंनी दाल वड़ा

इस मौसम में चाय के साथ वड़ा बहुत ही अच्छा लगता है। नॉर्मल वड़ा तो सभी खाते हैं, लेकिन इस बात पहाड़ी एरिया का कुमाऊंनी दाल वड़ाजरूर ट्राई करें। यह बहुत ही डिलिशियस होता है। उत्तराखंड में तो इसे बेहद पसंद किया जाता है।

यही वजह है कि कुमाऊंनी दाल वड़े की हमेशा मांग रहती है। यह स्ट्रीट स्टॉल पर आसानी से उपलब्ध है, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। बता दें कि कुमाऊंनी दाल को हर्ब्स और मसालों के साथ मिलाया जाता है। फिर सुनहरे भूरे और कुरकुरे पकोड़े बनाए जाते हैं।

आलू के गुटके

aloo ke gutke

उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड व्यंजनों में से एक है आलू के गुटके। इस मौसम में इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अगर आप कुछ अच्छा खाने का सोच रहे हैं, तो इस सब्जी को ट्राई कर सकते हैं। आप बहुत ही मामूली कीमत पर इन मसालेदार और गरमा-गरम आलू से बने स्टार्टर का आनंद ले सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-फूले हुए गुड़ के गुलगुले बनाने के लिए बस फॉलो करें यह आसान टिप्स

आलू के वेजेज स्टिर-फ्राइड होते हैं। इसमें अप्रामाणिक गढ़वाले मसालों को शामिल किया जाता है। हालांकि, उत्तराखंड में विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में इसका सबसे अधिक आनंद लिया जाता है।

गुलगुला

gulgule

गुलगुला उत्तराखंड में सबसे प्रमुख स्वीट स्ट्रीट फूड ऑप्शन्स में से एक है। जब आप उत्तराखंड जाएं तो आपको गुलगुला जरूर टेस्ट करना चाहिए। वे गेहूं के आटे और गुड़ से बने होते हैं और अक्सर मसालेदार और खट्टे पुदीना और धनिया की चटनी के साथ परोसे जाते हैं।

जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लोग इन स्वादिष्ट गुलगुला बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर का उपयोग करना पसंद करते हैं। इस डिश को बनाने और पकाने का समय बहुत कम है और इसके लिए कम से कम सामग्री की भी आवश्यकता होती है।

फाणु

उत्तराखंड का बहुत ही स्वादिष्ट और प्रमुख व्यंजन है फाणु। यह एक तरह की दाल होती है और दाल बरसात में बहुत ही अच्छी लगती है। ये दाल आपको उत्तराखंड के लगभग हर होटल और रेस्तरां में खाने के लिए मिल जाएगी। वहीं, घर पर इसे बनाने के लिए रात को ही दाल को पानी में भिगो के रखना होता है और अगले दिन सुबह में पीसकर इसे बनाते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP