हर किसी को मालूम है कि महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में कमजोर होता है। यह कमजोरी उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ते जाती है। जो महिलाएं वर्किंग होती हैं उन्हें उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमर दर्द की परेशानी होने लगती हैं। जो घर में रहती हैं उनके लिए घर का ही काफी काम हो जाता है। ऐसे में उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
उम्र बढ़ने का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। झुर्रियां आने लगती हैं और स्किन का कलर डल हो जाता है। जिससे महिलाएं पहले की तरह खूबसूरत नहीं रह जाती हैं। जबकि महिलाओं को खूबसूरत रहना बहुत पसंद है। अगर आपके भी चेहरे और शरीर पर ऐसे असर दिखने लगे हैं तो 25 की उम्र होने के बाद से ही अपने खाने में इन 5 फलों को शामिल करना शुरू कर दें। इन फलों को खाने के बाद आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
लाल-लाल छोटी-छोटी चेरियां दिखने में जितनी अच्छी लगती हैं खाने में भी उतनी ही रसीली होती हैं। इसलिए तो इसका केक से लेकर मिठाई बनाने तक में यूज़ किया जाता है। इन्हें फ्रूट जूस में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार 100 ग्राम चेरी में 50 कैलोरी होती हैं। इसलिए रोज सुबह कम से कम बीस से तीस चेरी जरूर खाएं।
पपीते में विटामिन सी और प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। यह गरम करता है इसलिए आप इसे ठंड में और बरसात के मौसम में खा सकती हैं। इसे रोज खाने से स्किन में ग्लो आता है। स्वस्थ शरीर व छरहरी काया के लिए रोज दो कटोरी पपीता खाएं। पपीते में पपाइन नाम का एंजाइम होता है जिससे खाना अच्छे से पचता है। रोजाना 55 कैलोरी वाला पपीता खाने से आप जिंदगीभर हेल्दी और सुंदर रहेंगी।
रोज सुबह एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें एस्ट्रिंजेंट तत्व होते हैं जो त्वचा तक खून के बहाव को बढ़ाता है और पॉर्स को छोटा करता है। इसे खाने से दांत मजबूत बनते हैं।
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए रोज टमाटर खाएं। टमाटर खाने से खून बढ़ता है। टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन A,B, C और K, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। यह पेट और दिल को हेल्दी रखता है व कैंसर की कोशिकाओं को भी मारता है। टमाटर का फेसपैक भी आप स्किन को हेल्दी बनाने के लिए कर सकती हैं।
USDA के अनुसार केवल 100 ग्राम अमरूद में 228.3 ग्राम विटामिन सी होती हैं और हर किसी को मालूम है कि विटामिन सी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होता है। विटामिन सी के अलावा अमरूद में लाइकोपीन, मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण ही अमरूद को सुपर फूड कहा जाता है।
तो आज से इन 5 फलों को अपने खाने में शामिल करें और हेल्दी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।