Best Places to Visit on Eid Ul Adha: हिंदुस्तान एक ऐसा देश है, जहां लगभग हर धर्म के लोग लगते हैं। इस देश में हर धर्म का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
मुस्लिम समुदाय के लिए बकरीद का त्योहार बेहद खास माना जाता है। बकरीद को कई लोग ईद-उल अजहा या ईद उल अधा के नाम से भी जानते हैं। इस साल 17 जून को पूरे देश में ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा।
ईद-उल अजहा के खास मौके पर हैदराबाद की लगभग हर गली में खूब रौनक देखने को मिलती है। इस खास त्योहार को सेलिब्रेट करने देश कोने-कोने से कई लोग हैदराबाद पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी ईद-उल अजहा के खास मौके पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
चारमीनार (Charminar)
हैदराबाद में ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चारमीनार का ही नाम लेते हैं। आपको बता दें कि चारमीनार भारत की सबसे सुंदर सरंचनाओं में से एक है, इसलिए यहां हर समय सैलानियों की भीड़ रहती हैं।
ईद-उल-अजहा के मौके पर चारमीनार के आसपास में खूब रौनक रहती है। इस खास मौके पर चारमीनार के आसपास की जगहों को लाइटों से सजा दिया जाता है। लाइट्स की रोशनी में चारमीनार की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। ईद उल अजहा के मौके पर आसपास के मार्केट्स में भी खूब रौनक देखने को मिलती है।
हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake)
हैदराबाद में ईद-उल-अजहा के मौके चारमीनार घूमने के बाद आप हुसैन सागर झील का रुख कर सकते हैं। कहा जाता है कि यह झील भारत में सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। इस झील की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमना चाहता है।
ईद-उल-अजहा के मौके हुसैन झील के आसपास स्थानीय और बाहरी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस झील के बीच में मौजूद गौतम बुद्ध की 18 मीटर ऊंची मूर्ति सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। ईद-उल-अजहा के मौके पर झील में आप नौका विहार का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
मक्का मस्जिद (Mecca Masjid)
मक्का मस्जिद को हैदराबाद के सबसे पवित्र मुस्लिम स्थलों से एक माना जाता है। भारत की सबसे बड़ी और हैदराबाद की सबसे पुरानी मस्जिद भी है। इसका निर्माण करीब 400 साल पहले किया गया था।
ईद-उल-अजहा के मौके लाखों की संख्या में लोग मक्का मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। सुबह से लेकर शाम तक इस मस्जिद के आसपास सैलानियों की भीड़ लगी रहती हैं। ईद-उल-अजहा के मौके इस मस्जिद को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
नेहरू जूलॉजिकल पार्क (Nehru Zoological Park)
अगर आप हैदराबाद में ईद-उल-अजहा के मौके ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को एक्सप्लोर करने के अलावा प्रकृति के बीच में यादगार समय बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको नेहरू जूलॉजिकल पार्क पहुंच जाना चाहिए।
साल 1959 में निर्मित नेहरू जूलॉजिकल पार्क हैदराबाद में घूमे जाने वाले सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। इस पार्क में एक खूबसूरत तितली पार्क भी है। यहां आप जंगल सफारी का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:जुलाई में तमिलनाडु की इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर नहीं किया तो दक्षिण भारत घूमना है बेकार
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
ईद-उल-अजहा के मौके पर हैदराबाद की अन्य कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- नागार्जुन सागर, बिरला विज्ञान संग्रहालय, कुतुब शाही मकबरा और चौमहल्ला पैलेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों