Ek Villain Returns के गाने में नजर आ रहा झरना है बेहद खूबसूरत, पार्टनर के साथ आप भी जाएं देखने

अक्सर कपल्स फिल्मों में नजर आ रही सुंदर जगहों पर घूमने जाने का प्लान करते हैं। लेकिन उन नजारों के बारे में जानकारी नहीं होने की वजह से वहां नहीं जा पाते।

 

ek villain return  shoot in maharashtra umbrella waterfalls

एक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स, जिसमें जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर नजर आए थे। फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी भले ही लोगों को कुछ खास मजेदार नहीं लगी, लेकिन फिल्म के सुंदर लोकेशन ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।

ऐसी ही एक लोकेशन के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। फिल्म में आपने जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी का गाना ‘’ना तेरे बिन‘’तो सुना ही होगा। गाने के आखिर में कपल एक झरने के पास नजर आ रहा है। झरने से पानी काफी ऊंचाई से नीचे गिर रहा है और इसके सामने एक ब्रिज भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सुंदर जगह विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही है

कहां स्थित है ''ना तेरे बिन'' गाने का झरना

t

यह झरना कहीं ओर नहीं बल्कि महाराष्ट्र में स्थित है। मानसून शुरु हो चुका है और इस झरने की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। चारों तरफ हरा-भरा नजारा और इसके बीच बहता पानी वाकई आपको हैरान कर देगा। इसे देखने के बाद आप भी यह कहने को मजूबर हो जाएंगे कि प्रकृति की असली खूबसूरती यहीं है।

  • इस झरने का नाम अम्ब्रेला फॉल, महाराष्ट्र के खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है।
  • झरने को देखने का सबसे अच्छा समय जुलाई और अक्टूबर के बीच मानसून के दौरान होता है। क्योंकि इस समय यहां पानी की धारा और भी ज्यादा हो जाती है, जिससे यह अधिक खूबसूरत लगता है।
  • यह महाराष्ट्र के अहमदनगर में भंडारदरा के पास विल्सन डैम के करीब स्थित है।
  • आप यहां इगतपुरी रेलवे स्टेशन से पहुंच सकते हैं। आपको झरने तक पहुंचने में 1 घंटे का समय लगेगा।
  • पुणे से दूरी- 4 घंटे 32 मिनट (164.4 किमी)
  • मुंबई से दूरी- 4 घंटे (161.2 किमी)

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अंब्रेला झरना घूमने जा रहे हैं, तो कैब और ऑटो करने की बजाय पैदल यात्रा करें। मानसून के समय यहां पैदल चलने का मजा अलग ही होता है। वीकेंड पर यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। इसके अलावा अपने साथ यात्रा के समय जरूरी चीजें, जैसे छाता रेंकोट और पानी लेकर चलें। यह महाराष्ट्र में बेस्ट झरना माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Bad Newz Trailer में नजर आ रही सुंदर जगर पर पार्टनर के साथ जाएं घूमने, जानें कितना आएगा खर्च

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- T-Series, freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP