
पत्ता गोभी की सब्जी मार्केट में हर मौसम मिल जाती है। इसका सेवन लोग सलाद, चाइनीज और सब्जी समेत कई सारी चीजों के साथ करते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पत्ता गोभी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पत्ता गोभी से बनी सब्जी या कोई और डिश खाने में तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन इस सब्जी को काटने की एक शर्त होती है। यदि आप इस सब्जी को बारीक काटते हैं, तो इस सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा बनता है। वहीं यदि इसके पत्ते को मोटा या चौड़े-चौड़े काटते हैं, तो इससे बनने वाली सब्जी या चाइनीज खाने में उतनी स्वादिष्ट नहीं होती है। अक्सर लोग इसके पत्ते बिखर जाने के कारण इसे बारीक नहीं काट पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी पत्ता गोभी को बारीक काटना चाह रहे हैं, तो आज हम आपके साथ पत्ता गोभी काटने की दो विधि बताएंगे। इन दोनों ही तरीके की मदद से आप एक दम बारीक पत्ता गोभी काट सकते हैं।

सब्जी को बारीक काटने के लिए हो या चीजों को मिक्स करने के लिए। अक्सर रसोई में चॉपर का उपयोग किया जाता है। सभी घरों में आसानी से चॉपर मिल ही जाता है, ऐसे में आप इसकी मदद से बारीक पत्ता गोभी काट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे चॉपर की मदद से पत्ता गोभी काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कमल ककड़ी छीलने में नहीं होगी परेशानी, इस जुगाड़ से मिनटों में छील पाएंगे आप

इसे भी पढ़ें: मशरूम को साफ करने में होगी परेशानी, आजमाएं ये आसान हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।