आपने देखा होगा कि किसी रेस्तरां के बार या पब में हर ड्रिंक के लिए अलग-अलग गिलास होते हैं। पानी पीने का गिलास और बीयर का गिलास एकदम अलग होता है। जिस गिलासेस में आप जूस पीते हैं, उनमें अल्कोहल नहीं सर्व की जाती है। हाई बॉल गिलास क्या होता है, क्या आपने कभी इन अलग-अलग तरह के गिलासेस के बारे में सुना है?
मेरे पापा होटल इंडस्ट्री में हैं, इसलिए हमारे घर में 2-3 तरह के गिलास शुरू से ही होते थे। पानी पीने का अलग, जूस का अलग और पापा के फ्रेंड्स के लिए व्हिस्की सर्विंग गिलास अलग। हालांकि, आपको घर पर अलग-अलग कॉकटेल या मॉकटेल्स बनाने के लिए हर तरह के गिलास की जरूरत नहीं होती। हां, अगर आपको ज्ञान होगा, तो अच्छा है। बस उसके लिए आपको आपको ये गाइड जरूर देखनी चाहिए।
हाई बॉल गिलासेस
यह लंबे गिलास होते हैं, जो हर बार में एसेंशियल हैं। इनका इस्तेमाल ड्रिंक्स को मिक्स करने के लिए किया जाता है। आप इनमें जूस और सोडा भी डालकर दे सकते हैं। इसी के साथ दूसरे कॉलिन्स गिलास बड़े लोकप्रिय हैं। ये दोनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन कॉलिन्स हाई बॉल से थोड़े लंबे होते हैं। जिन, टॉनिक्स, जूसेस या कोई भी नॉन अल्कोहोलिक ड्रिंक इसमें सर्व की जा सकती है।
ओल्ड फैशन रॉक गिलास
ये छोटे गिलास हैं, जिनका तल मोटा होता है। इसे 'लोबॉल' या 'रॉक्स' गिलास भी कहा जाता है। आमतौर पर छोटे मिक्स्ड ड्रिंक्स के लिए इनका उपयोग किया जाता है। इनका आकार 6 से 8 औंस के बीच होता है। इन गिलास में अक्सर पानी या फिर क्लासिक ड्रिंक्स सर्व की जाती है।
इसे भी पढ़ें: किसी खास इवेंट में जाने से पहले नोट कर लें ये टेबल मैनर्स
कॉकटेल या मार्टिनी गिलास
कोनिकल शेप के गिलास को मार्टिनी गिलास कहा जाता है। इसमें एक पॉपुलर ड्रिंक जिसे मार्टिनी कहते हैं, वो सर्व की जाती है। कॉकटेल गिलास का उपयोग 3 से 6 औंस के बीच के ड्रिंक्स के लिए किया जाता है जिन्हें अक्सर बर्फ के बिना सर्व करते हैं। इसमें मैनहट्टन से लेकर साइडकार तक विभिन्न प्रकार के मार्टिनी स्टाइल के कॉकटेल ड्रिंक्स शामिल हैं।
शैम्पेन गिलास
शैम्पेन प्रेमियों को इसके बारे में जरूर पता होगा। ये गिलास कई आकार में आते हैं। शैम्पेन फ्लूट लंबे, पतले गिलास हैं, इसे इस तरह से बनाया गया है कि शैम्पेन के बबल्स लंबे समय तक इसमें टिक सकें। शैम्पेन ट्यूलिप एक सुंदर स्टाइल वाला गिलास है। इसका स्टेम पतला लंबा होता है और बोल फ्लूट के किनारे अंदर की बजाय बाहर की ओर निकलते हैं। इसे शैम्पेन और अन्य स्पार्कलिंग वाइन्स को मिक्स करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह शैम्पेन सॉसर एक कूप गिलास होता है। यह स्पार्कलिंग वाइन सर्व करने के लिए जाना जाता है।
व्हाइट वाइन गिलास
व्हाइट वाइन को चिल्ड परोसा जाता है। इसलिए इन गिलासेस को अलग तरह से डिजाइन किया जाता है। यह थोड़े से छोटे होते हैं और इन गिलासेस का ब्रिम नैरो इसलिए होता है, ताकि टेंपरेचर सही तरह से प्रिजर्व रहें। इसके साथ ही, वाइन का डेलिकेट एरोमा भी होल्ड किया जा सकते हैं। इसका स्टेम लंबा होता है, जो आपके हाथ से कांच तक गर्मी को ट्रांसफर होने से रोकने में मदद करता है। इसमें स्पार्कलिंग वाइन भी सर्व की जा सकती है।
रेड वाइन गिलास
रेड वाइन के एरोमा का मजा लेने के लिए और उसके फ्लेवर्स को अच्छी तरह होल्ड करने के लिए अच्छे स्पेस की आवश्यकता होती है। वाइन टैनिन, तो वाइन के स्वाद को कड़वा करते हैं, उसमें भी स्मूथ बनाने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि रेड वाइन के गिलास अलग होते हैं और उनका ब्रिम व्हाइट वाइन गिलासेस से वाइड होता है। इन गिलासेस में रेड वाइन के अलावा अन्य कॉकटेल्स भी सर्व की जा सकती हैं।
शॉट गिलास
इन्हें पहचानना बहुत मुश्किल नहीं है और ये हर बार में होते हैं। यह अलग स्टाइल, शेप और साइज मेंआते हैं। इनमें किसी भी तरह के शॉट्स और मिक्स्ड शूटर्स सर्व किए जाते हैं। एवरेज शॉट गिलास में 1 1/2 औंस ड्रिंक आती है, जबकि कुछ में सिर्फ 1 औंस और कुछ शॉट गिलास 2 औंस होल्ड करते हैं। शॉट गिलासेस को मोटे कांच से बनाया जाता है। इनका बेस भी काफी मोटा होता है। इसकी वजह यह है, ताकि इनके गिरकर टूटने पर कांच बिखरे नहीं।
इसे भी पढ़ें: Table Etiquettes: कैसे रखने चाहिए चम्मच, फोर्क और नाइफ, जानें डाइनिंग टेबल के ये Etiquettes
मारगरिटा गिलास
जैसे खास मार्टिनी के लिए मार्टिनी गिलास है, वैसे ही मारगरिटा के लिए मारगरिटा गिलासेस हैं। इसका शेप अलग होता है और यह फ्रोजन मारगरिटा के लिए शानदार हैं। इसका रिम काफी चौड़ा होता है, जिससे इसमें नमक या चीनी मिलाना आसान हो जाता है। जरूरी नहीं कि यह गिलास आपके पास होना ही चाहिए, कई लोग ओल्ड फैशन गिलासेस या हाई बॉल गिलासेस में भी मारगरिटा सर्व करते हैं। यह स्मॉल, मीडियम और लार्ज साइज में अवेलेबल होते हैं।
इसके अलावा भी बीयर से लेकर आइरिश न जाने कितने गिलास होते हैं,जो बार या पब में रखे जाते हैं। उनके बारे में भी हम आपको जरूर बताएं। आपको इनमें से कितने गिलासेस के बारे में पता था, हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों