Madhya Pradesh Hidden Gems: मध्य प्रदेश देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। देश के मध्य में होने के चलते मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल भी बोला जाता है। इस खूबसूरत राज्य का गठन साल 1956 में हुआ था। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है।
मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा भी राज्य है, जो कई ऐतिहासिक इमारत, भवन, मंदिर, फोर्ट, पैलेस और गुफाओं के लिए भी जाना जाता है। इसलिए इस राज्य में कई लोग ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग ग्वालियर, ओरछा, मांडू या खजुराहो जैसी चर्चित जगहों का ही जिक्र करते हैं और 'धार' जैसी अद्भुत जगह के बारे में कोई जिक्र नहीं करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश में स्थित धार की खासियत से लेकर इतिहास और यहां मौजूद कुछ शानदार और ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पहुंच सकते हैं।
धार की खासियत एयर इतिहास जानने से पहले आपको यह बता दें कि धार शहर मालवा क्षेत्र में स्थित है और यह इंदौर संभाग का एक मुख्य हिस्सा है। यह ऐतिहासिक शहर मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि धार शहर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 260 किमी दूर है। इसके अलावा, धार शहर इंदौर से करीब 62 किमी, देवास से करीब 50 किमी और उज्जैन से करीब 114 किमी दूर स्थित है।
मध्य प्रदेश के धार शहर का इतिहास काफी पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि इसका इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा है। इस शहर पर परमार वंश से लेकर मराठ और बाद में ब्रिटिश शासकों का राज रहा है। धरा शहर, मालवा की राजधानी के रूप में भी जाना जाता था।
धार शहर के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका संबंध मौर्य साम्राज्य से भी रहा है। कई लोगों का यह भी माना है कि प्राचीन काल में इस शहर की स्थापना परमार राजा भोज ने की थी।
इसे भी पढ़ें: Family Vacation In April: अप्रैल में परिवार के संग देश की इन शानदार और खूबसूरत जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
धार शहर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर माना जाता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिर, इमारत और भवन खास बनाते हैं। इस ऐतिहासिक शहर की तुलना ओरछा और ग्वालियर से भी की जाती है। इसलिए धार में विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
धार शहर, विंध्य पर्वतमाला की उत्तरी ढलान पर स्थित है, जिसके इस शहर की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। धार जिले के पास से बहने वाली माही नदी, इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है।
धार शहर में ऐसे कई ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर से लेकर फोर्ट मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे- धार फोर्ट से लेकर भोजशाला मंदिर, धारेश्वर मंदिर, कालिका मंदिर और आनंदेश्वर जैसे मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
धरा प्राचीन और फोर्ट और मंदिरों के अलावा, हरे-हरे खेत और स्थानीय रीति-रिवाजों के लिए भी जाना जाता है। धार शहर में आप दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ जा रहे हैं पेंच राष्ट्रीय उद्यान देखने, तो यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान
मध्य प्रदेश के धार शहर में पहुंचना बहुत ही आसान है। धार के पास में सबसे बड़ा शहर इंदौर है, जो करीब 60 किमी है। देश के कई शहरों से लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी इंदौर के लिए ट्रेन चलती रहती है।
आप इंदौर रेलवे स्टेशन से लोकल टैक्सी या कैब लेकर आसानी से धार पहुंच सकते हैं। आपको यह भी बता दें धार शहर के सबसे पास में इंदौर एयरपोर्ट भी है। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब बुक करके धार पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],im.hunt.in
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।