दिल्ली का शीश महल 370 साल बाद खुला पर्यटकों के लिए, यहां जानें टिकट प्राइस से लेकर टाइमिंग के बारे में

Delhi Sheesh Mahal: दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित शीश महल को 370 साल बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह महल ऐतिहासिक विरासत के रूप में प्रसिद्ध है। आइए शीश महल में घूमने का टाइम और टिकट प्राइस जानते हैं।
image

Sheesh Mahal Reopen After 370 Years: देश की राजधानी दिल्ली कई ऐतिहासिक महल, फोर्ट और इमारतों के लिए जाना जाता है। दिल्ली में मौजूद ऐसे कई मुगल कालीन महल हैं, जो आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र माने जाते हैं। दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित शीश महल भी एक बेहतरीन मुगल कालीन महल है, जिसे 370 साल बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया है। हाल में ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शीश महल के पुनर्निर्मित स्थल का उद्घाटन किया था जिसके बाद पर्यटकों के लिए खोला दिया गया। आइए इस आर्टिकल में शीश महल का इतिहास से लेकर घूमने का टाइम और टिकट प्राइस के बारे में जानते हैं।

शीश महल का इतिहास

दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित शीश महल का इतिहास करीब 370 साल पुराना है। इतिहास के अनुसार इस भव्य महल का निर्माण 1653 में मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी इज़्ज-उन-निशा बेगम ने करवाया था।
शीश महल को 1658 में औरंगजेब के पहले राज्याभिषेक का स्थल भी माना जाता है। इस महल को शाही विश्राम स्थल के रूप में डिजाइन किया गया था। शीश महल मुगल कालीन वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन

sheesh mahal reopen after 370 years

शीश महल मुगल शासकों के अलावा, ब्रिटिश अधिकारियों के भी अधीन रहा है। ब्रिटिश हुकूमत जाने के बाद साल 1983 में इस महल को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया दिया गया, जिसके बाद शीश महल की देखभाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन था। अब करीब 370 साल बाद इस महल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

शीश महल की वास्तुकला है आकर्षित

delhi sheesh mahal history

शीश महल अपने ऐतिहासिक कारणों के लिए तो जाना ही जाता है, साथ में यह अपनी शानदार वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत महल का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। शीश महल की दीवारों में मौजूद कांगड़ा और राजस्थानी चित्रकला सबसे अधिक आकर्षित करती है। इस महल में एक सेंट्रल हॉल के साथ-साथ तीन मेहराबदार दालान हैं।

दिल्ली की सीएम ने पर्यटकों के लिए खोला

हाल में ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शीश महल के पुनर्निर्मित स्थल का उद्घाटन किया और उसके पर्यटकों के लिए खोला गया है। अब आम जनता भी इस मुगलकालीन महल को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली में पिंक टिकट के साथ करती हैं सफर तो नया अपडेट जान लें, जानें कैसे कर पाएंगी यात्रा

शीश महल घूमने का टाइम और टिकट प्राइस

शीश महल को 370 साल बाद आम जनता के लिए खोल तो दिया गया है, लेकिन अभी महल में घूमने का समय और टिकट प्राइस को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि यह महल सप्ताह के हर दिन खुला रहेगा।
नोट: आपको बता दें कि शीश महल के सबसे पास में शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@x

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP