मुफ्त में खाना खाना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए तो कहा जाता है कि मुफ्त के खाने का स्वाद अलग ही होता है। लेकिन मुफ्त के खाने के साथ एक समस्या है कि उसकी क्वालिटी सही नहीं होती है। माना जाता है कि जैसे-जैसे खाने का प्राइज गिरता है, वैसे-वैसे इसकी हाइज़ीन भी गिरते जाती है। इसलिए लोग बाहर सस्ता खाना खाने में डरते हैं। ऐसे में मुफ्त में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता का अंजादा लगाया जा सकता है।
लेकिन ऐसा हर जगह नहीं होता है। स्पेशली दिल्ली में तो बिल्कुल भी नहीं होता है। दिल्ली में मुफ्त में भी हेल्दी खाना खाया जा सकता है और आज हम इसी खाने की बात करेंगे। आज हम दिल्ली की उन जगहों के बारे में बात करेंगे जहां मुफ्त में खाना खाया जा सकता है।
दिल्ली के कनॉट प्लेज़ में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब मुफ्त में खाना खाने और आराम करने की एक अच्छी और लोकप्रिय जगह है। कनॉट प्लेज़ में फेरी और ठेले लगाने आने वाले और टूरिस्टों के लिए आराम करने की यह बेस्ट जगह है। यहां रोज हजारों लोगों को खाना खिलाया जाता है। अगर आप कभी कनॉप्लेज़ घूम रही हैं और आपके पॉकेट में खाने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप इस गुरुद्वारे का रुख कर सकती हैं। यहां रोटी, दाल, सब्जी और एक मीठी चीज होती है। यहां हर तरीके के सब्जी मिलती है लेकिन दाल और रोटी खाने के लिए जरूर मिलती है।
रविवार को यहां खाने में कढ़ी-चावल होता है। इसलिए रविवार यहां काफी भीड़ लगती है।
चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब एक पर्यटन स्थल है जहां हर रोज हजारों लोग घूमने आते हैं। इस गुरुद्वारे के ही कुछ दूरी पर प्रसिद्ध मंदिर, मस्ज़िद और चर्च स्थित हैं। जिसके कारण चांदनी चौक को सभी धर्मों का संगम कहा जाता है। यहां आने वाले टूरिस्ट औऱ खरीदार इस गुरुद्वारे में लगंर खाना नहीं भूलते हैं। यहां खाने में रोटी, दाल, सब्जी और हलवा दिया जाता है। हलवा शुद्ध देसी घी से बना होता है। इसी तरह से रोटी पर भी घी लगी होती है। इसलिए यहां मिलने वाला खाना पूरी तरह से हेल्दी होता है और आंख बंद कर के यहां खाना खा सकते हैँ।
संसद भवन के समीप स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज भी एक घूमने लायक जगह है। संसद रोड घूमने आने वाले लोग यहां घूमने के लिए जरूर आते हैं और फिर यहां लंगर खाकर ही वापस जाते हैं। यहां हर दिन हजारों लोगों को लंगर खिलाया जाता है।
तो किसी दिन आपको घर पर खाना बनाने मन नहीं कर रहा होगा और जेब में पैसे भी नहीं होंगे तो इन गुरुद्वारों में जाकर आप लंगर खा सकती हैं। इन गुरुद्वारों में हेल्दी खाना मिलता है। इस बात की पुष्टि हाल ही में एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने की है।तो फिर देर किस बात की है आज ही इन गुरुद्वारों में मथ्था टेकने जाएं और लंगर खाकर आएं। आपको असीम शांति प्राप्त होगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।