herzindagi
image

Unique Valentine's Day Traditions: कहीं चॉकलेट्स, तो कहीं फाइन डानिंग है जरूरी, दुनिया भर में वेलेंटाइन डे पर निभाए जाते हैं ये ट्रेडिशन्स

वैसे तो प्याज का इजहार करने के लिए कोई एक दिन विशेष नहीं होना चाहिए, लेकिन 14 फरवरी कपल्स के लिए काफी मायने रखता है। सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के लोग भी अलग-अलग डेजर्ट्स स्वीट्स गिफ्ट करके और डिनर डेट पर जाकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 15:30 IST

कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे काफी खास होता है। 7-14 फरवरी तक मनाया जाने वाले वेलेंटाइन वीक में कपल्स एक-दूसरे को तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं। गुलाब, स्टफ्ड टॉय, चॉकलेट्स और रोमांटिक डेट्स प्रेमी जोड़ों को बिजी रखती है। भारत की तरह ही दुनिया भर में लोग वेलेंटाइन वीक को खास तरह से एन्जॉय करते हैं।

इसे दुनिया भर में अलग-अलग जेस्चर्स के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कहीं यह प्रेमियों के लिए खास दिन होता है, तो कहीं पर लोग इसे दोस्तों और परिवार के साथ भी सेलिब्रेट करते हैं। इस लेख में चलिए जानते हैं कि अलग-अलग देशों में इस दिन पर क्या खास होता है।

1. जापान- पुरुषों की मिलती है चॉकलेट्स

japan valentines day tradition

जापान में वेलेंटाइन डे का उत्सव कुछ विशेष तरीके से मनाया जाता है। यहां पर पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट देती हैं। हालांकि, यह सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्त और कलीगस के साथ भी वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा सकता है। यह परंपरा जापान में 1950 के दशक से चली आ रही है।

सबसे खास बात यह है कि जापान में दो तरह की चॉकलेट खास होती हैं। एक सिर्फ पार्टनर को दी जाती है और दूसरी आप अपने फ्रेंड्स को देते हैं। होमी चॉकलेट (Hōmi Chocolate) जिसे महिलाएं अपने पुरुष सहकर्मियों या दोस्तों को देती हैं, जबकि रोमांटिक रिश्तों के लिए गिरी चॉकलेट (Giri Chocolate) गिफ्ट की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Valentine's Day 2025 Dinner Recipes: घर पर करना चाहते हैं रोमांटिक नाइट डिनर तो जरूर बनाएं ये चीजें, नहीं करेंगे रेस्टोरेंट को मिस

2. साउथ कोरिया- व्हाइट और ब्लैक डे होता है सेलिब्रेट

south korea valentin day food tradition

कोरिया में वेलेंटाइन डे के साथ-साथ दो और महत्वपूर्ण दिन मनाए जाते हैं। दरअसल, 14 फरवरी को लड़कियां अपने प्यार का इजहार करती हैं और अपने पार्टनर को चॉकलेट्स देती हैं, जिसके बाद ठीक 14 मार्च को व्हाइट डे मनाया जाता है। इसमें पुरुष अपने फीलिंग्स का इजहार करते हैं या लड़कियों के प्रपोजल का जवाब देते हैं। इसमें वे लोग तरह-तरह की चॉकलेट के बॉक्स को गिफ्ट करते हैं।

एक और दिलचस्प दिन आता है, जिसे ब्लैक डे कहा जाता है, जो 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन, जो लोग वेलेंटाइन डे या व्हाइट डे पर अकेले थे, वे काले रंग के कपड़े पहनते हैं और ब्लैक नूडल्स खाते हैं।

ईजिप्ट- कुकीज की जाती हैं गिफ्ट

आमतौर पर लोग 14 फरवरी को एक-दूसरे को चॉकलेट्स देते हैं, लेकिन मिस्र में ऐसा नहीं होता। इस खास मौके पर ट्रेडिशनल डेजर्ट्स देकर अपनी फीलिंग्स का जिक्र किया जाता है।

इसे बॉन्डिंग और सीरियस रिलेशनशिप से जोड़ा जाता है। कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देने की बजाए मिस्र की ट्रेडिशनल कुकी जिसे 'काक' (Kahk) कहते हैं, भेंट करते हैं। इस कुकी में ड्राई फ्रूट्स और खजूर की फिलिंग होती है। ऐसा माना जाता है कि यह डेजर्ट देना आपकी वॉर्म और सच्ची भावनाओं को दर्शाता है।

यूनाइटेड स्टेट्स- कैंडी हार्ट्स

candy hearts in us

अमेरिका में कैंडी हार्ट्स देकर अपनी फीलिंग्स बयां करना बड़ा ट्रेंड है। ये छोटे, दिल के आकार की कैंडीज कई रंगों में होती हैं और इन पर "Be Mine," "Love You," और "XOXO" जैसे छोटे, प्यारे संदेश लिखे होते हैं।

कैंडी हार्ट्स को 1860 के दशक में नेको कंपनी द्वारा पहली बार बनाया गया था और ये जल्दी ही एक कल्चरल आइकन बन गए, जो स्नेह और प्यार का प्रतीक हैं। इनकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ी और आज ये वेलेंटाइन डे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये रंग-बिरंगी कैंडीज अपना प्यार व्यक्त करने का एक बढ़िया तरीका हैं।

इसे भी पढ़ें: Homemade Chocolates for Valentine's Day: पार्टनर को करना है इंप्रेस तो बनाएं टेस्टी होममेड चॉकलेट्स, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

फ्रांस-ग्रैंड फीस्ट

france grand feast

प्यार की बात हो और सिटी ऑफ लव की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है? रोमांस के पर्याय फ्रांस में बड़ी गर्मजोशी से इस दिन का जश्न मनाया जाता है। इस दिन ट्रेडिशनल फीस्ट का आयोजन होता है। पारंपरिक व्यंजन कोक औ विन (Coq au Vin) खासतौर से बनाया जाता है।

यह स्वादिष्ट स्टू चिकन, शराब, मशरूम और प्याज से बनाया जाता है। यह व्यंजन न केवल अपने स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि यह एक रोमांटिक शाम के लिए बढ़िया है। वाइन और चीज के साथ इस डिश का मजा लेते हुए कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं।

वेलेंटाइन डे की इन विशेष परंपराओं से यह साफ जाहिर होता है कि प्यार और रोमांस एक सार्वभौमिक भावना है, जिसे हर देश अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है।

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

आपके इस वेलेंटाइन डे पर क्या प्लान्स हैं, हमारे साथ शेयर करना न भूलें। इस लेख को लाइक करें और ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।