herzindagi
chandigarh romantic date places for couples

Romantic Parks in Chandigarh: चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट के लिए इन जगहों को बनाए अपना डेस्टिनेशन, यादगार रहेगा दिन

साथ में यात्रा करने से आपको अपने पार्टनर की नई आदतों और पसंद-नापसंद के बारे में समझने में और मदद मिलती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि रिश्ता पुराना हो गया है, तो आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझ गए हैं। कई बार आपका पार्टनर अपनी भावनाएं आपसे छिपाता है, क्योंकि वह आपको दुखी नहीं करना चाहता।
Editorial
Updated:- 2025-02-27, 13:51 IST

चाहे रिश्ता नया हो या पुराना, साथ घूमने से दोनों पार्टनर का ध्यान एक-दूसरे पर बना रहता है। जब आप साथ में घर से बाहर जाते हैं, तो आपको एक दूसरे की फिक्र के बारे में अहसास होता है। क्योंकि घर से बाहर निकलने के बाद आपका पार्टनर आपके लिए केयर करता है। आप साथ में नई-नई यादें बनाते हैं, जो आपके आने वाले समय में रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने और साथ में घंटों समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है।

टैरेस गार्डन, चंडीगढ़

chandigarh romantic date places for couples

पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा कैफे या रेस्टोरेंट जाने की जरूरत है। इस खूबसूरत पार्क में आप अपने पार्टनर के साथ घंटो समय बिता सकते हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित ये जगह सुंदर और आकर्षित है। यह गार्डन आधुनिक डिजाइन का एक अच्छा उदाहरण पेश करती है, जहां आप शांत नजारों में खूबसूरत अहसास का अनुभव करेंगे। यह चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
  • लोकेशन- 33 मार्केट रोड, सेक्टर 33 बी, सेक्टर 33, चंडीगढ़

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ सुखना लेक नहीं इन जगहों पर जाएं घूमने, नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

चंडीगढ़ बर्ड पार्क

chandigarh romantic date places for couples1

अगर कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आपका खर्चा भी कम हो और वीकेंड भी मजेदार हो जाएं, तो पार्टनर के साथ बर्ड पार्क जा सकते हैं। शहर में अच्छी जगहों को एक्सप्लोर करते हुए पार्टनर का साथ होना एक अलग अहसास करवाता है। वीकेंड पर घर पर बोर होने की बजाय आपको कहीं बाहर समय बिताना चाहिए। चंडीगढ़ में सेक्टर 1 में स्थित इस बर्ड पार्क का दौरा करने आपको जाना चाहिए।
लोकेशन- लेक स्पोर्ट्स क्लब के प्रवेश द्वार के सामने, चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के पास, चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, सेक्टर 1

  • समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है, मंगलवार के दिन बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

सुखना लेक

sukhna lake

रोमांटिक डेट के लिए चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पसंदीदा स्पॉट माना जाता है सुखना लेक। यहां आपको रात तक बैठना और आराम करना अच्छा लगेगा। यहां लेक किनारे बैठकर आपका पूरा दिन कैसे निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।