-1776157463849.webp)
रिश्तों में प्यार के साथ-साथ तालमेल बिठाना भी एक बड़ी चुनौती का काम होता है, खासकर तब जब एक पार्टनर अर्ली बर्ड यानि सुबह जल्दी उठने वाला हो और दूसरा नाइट आउल यानि देर रात तक जागने वाला हो। जब एक सोने की तैयारी कर रहा होता है और दूसरा अपनी पसंदीदा मूवी या काम शुरू करता है, तो लाइफस्टाइल का यह अंतर कभी-कभी तनाव पैदा कर सकता है। ऐसे में इस स्थिति के पीछे के कारण, इसके प्रभाव और इसे सुलझाने के तरीकों के बारे में पता होना जरूर है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कपल्स के अलग-अलग स्लीप पैटर्न क्यों होते हैं? और इससे कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
वैज्ञानिक रूप से इसे क्रोनोटाइप कहते हैं। हर व्यक्ति की इंटरनल बॉडी क्लॉक अलग होती है। कई बार यह आदत हमें विरासत में मिलती है। कुछ लोगों का शरीर रात में अधिक एनर्जी महसूस करता है, जबकि कुछ का सुबह। काम के घंटे और शिफ्ट भी इस आदत को तय करते हैं। कुछ लोग रात के सन्नाटे को अपना 'मी-टाइम' मानते हैं, जहां वे बिना किसी शोर के अपनी हॉबी या एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा पाते हैं।
-1776160200943.jpg)
जब एक जागता है और दूसरा सोता है, तो साथ बिताने के लिए 'क्वालिटी टाइम' कम हो जाता है। देर रात तक लाइट जलने या टीवी चलने से जल्दी सोने वाले पार्टनर की नींद खराब हो सकती है, जिससे उनमें चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इससे अलग 'पिलो टॉक' यानी सोने से पहले की बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाती है। अलग समय होने पर कपल्स इस महत्वपूर्ण पल को खो देते हैं।
इसे भी पढ़ें - हाउसवाइफ से बिजनेसवुमन बनने का सपना अब होगा पूरा, जानें पति से कैसे मांगे फाइनेंशियल मदद?
भले ही आप अलग समय पर सोएं, लेकिन डिनर या सोने से पहले के 30 मिनट साथ बिताने का नियम बनाएं। इस दौरान कोई गैजेट न रखें।
-1776160226280.jpg)
अगर आप देर रात तक मूवी देखना चाहते हैं, तो वायरलेस हेडफोन्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें ताकि पार्टनर की नींद में बाधा न आए।
अर्ली बर्ड पार्टनर को चाहिए कि वे सुबह उठकर शोर न करें, और नाइट आउल पार्टनर को रात में शांति बनाए रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें -दिनभर किताबों में डूबा रहता है बच्चा? इन 5 मजेदार तरीकों से उसे ले जाएं खेल के मैदान तक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।