चंडीगढ़ में वीकेंड पर बच्चों को घुमाने के लिए नहीं मिल रही है अच्छी जगह, तो एक बार देख लें यह आर्टिकल

फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुजिए ने चंडीगढ़ शहर का डिजाइन तैयार किया था। शहर की इमारतें और सड़कों के किनारों से गुजरते हुए पेड़ इस शहर की खूबसूरती का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
best weekend places to visit for children in chandigarh

चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। इस शहर आपको पंजाब और हरियाणा का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस शहर को भारत के सबसे साफ और सुंदर शहर में से एक माना जाता है। चौड़ी सड़कें, हरे-भरे पेड़, ऊंची और एक ही रंग की बिल्डिंग इस शहर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं, लेकिन फिर भी माता-पिता को बच्चों को घुमाने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बच्चों को बार-बार नहीं जगहों पर घूमने जाना पसंद होता है। इसलिए उन्हें किसी नई और अलग जगह जाने के लिए कहते हैं। अगर इस वीकेंड आप भी अपने बच्चों के साथ किस नई जगह घूमना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

जाकिर हुसैन रोज गार्डन

जाकिर हुसैन रोज गार्डन

गुलाबों से भरा यह खूबसूरत बगीचा बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी पसंद आएगा। यह 30 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. इस गार्डन का नाम जाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया है। इस पार्क में आपको फूलों के लिए साथ-साथी अद्भुत वास्तुकला का भी नजारा देखने को मिलेगा। बगीचें को एकदम अलग और यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। इस गार्डन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 1500 से ज्यादा किस्मों के गुलाबों की खेती की जाती है।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन चंडीगढ़ के सबसे सुंदर गार्डन में से एक माना जाता है। यहां की वास्तुकला बच्चों को पसंद आएगी, क्योंकि इस बच्चों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। अगर आप कला प्रेमी हैं तो यहां आपको कुछ ऐसा मिलेगा जो आपको पसंद आएगा। यहां पर आपको एक छोटी सी झील, चट्टान से गिरता हुआ पानी, सिर पर घड़ा लेकर खड़ी एक महिला, एक छोटी सी झोपड़ी और सुंदर मोतियों से बनी एक झालर जैसी कई चीजें देखने को मिलेगी। परिवार के साथ वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए चंडीगढ़ में अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां चले जाएं।

इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने

छत बीर चिड़ियाघर

छत बीर चिड़ियाघर

चंडीगढ़ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस चिड़ियाघर बच्चों को घुमाने के लिए बेस्ट है। यहां पर्यटक इन नजारे को देखने दूर-दूर से आते हैं। सांप, बाघ, शेर और सभी प्रकार के जीव पाए जाते हैं। लायन सफारी यहां पर्यटकों के लिए बेस्ट आकर्षण का केंद्र है। इस सफारी पर आप जीप में बैठकर बाघ और शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में करीब से देख सकते हैं।यहचंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP