लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को मनाई जाती है। लोहड़ी के पर्व को मनाने का उद्देश्य किसानों के लिए सबसे खास होता है। किसान समुदाय इस पर्व को मनाकर खुशी व्यक्त करते हैं और प्रकृति को आभार व्यक्त करते हैं कि इस साल भी उनकी फसल अच्छी रहे। यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। यह गन्ना, सरसों और गेहूं जैसी सर्दियों की फसलों की कटाई की शुरुआत का समय माना जाता है। इस पर्व में लोग गर्म दिनों के आगमन और वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करते हैं। इस पर्व का रिश्ता पंजाब से मानते हैं। घूमने के शौकीन लोगों को यह पता है कि लोहड़ी का असली रंग और धूम पंजाब में देखने को मिलेगी। इसलिए वह पंजाब लोहड़ी पर पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं। पंजाब में आपको कहां लोहड़ी के अवसर पर घूमने जाना चाहिए, इस बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
अगर आप पंजाब में अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो पहले आप स्वर्ण मंदिर जा सकते हैं। इसके बाद आप मंदिर के आसपास का क्षेत्र और स्थानीय जगहों पर पैदल निकलें। आपको जगह-जगह लोग पर्व सेलिब्रेट करते हुए नजर आएंगे। लोग इस पर्व को ग्रुप बनाकर मिलकर बनाते हैं, इसलिए इससे अच्छा मजा आपको और कहीं नहीं आएगा। यहां आप गांवों में जा सकते हैं, जहां पारंपरिक गिद्दा और भांगड़ा के साथ लोहड़ी का मजा ले सकते हैं। यहां आप अमृतसर का पारंपरिक खाना खाए, जिसमें मक्की की रोटी और सरसों का साग, त्योहार का आनंद बढ़ा देता है।
इसे भी पढ़ें- पंजाब की इन 3 जगहों को देखने के लिए विदेश से आते हैं लोग, क्या आपने देखा
लोहड़ी के पर्व पर पंजाब के गुरुद्वारा का माहौल भी अनोखा होता है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है, तो आप यहां के गुरुद्वारों में दर्शन का प्लान बना लें। यहां आपका पूरा दिन कब निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। इसके अलावा आपको यहां खाने के लिए भोजन भी मिलता है। पंजाब के गुरुद्वारों में लंगर सेवा हमेशा चलती रहती है। इसलिए आप कभी भी यहां खाना खाने के लिए जा सकते हैं। अगर आप लुधियाना जा रहे हैं, तो गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा चरण कमल और गुरुद्वारा नानकसर जगराओं जैसे गुरुद्वारे में जा सकते हैं। यह भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप
पंजाब में अगर आप लोहड़ी मनाने के लिए किसी फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जाना चाहते हैं, जहां ज्यादा भीड़ हो, तो आप होशियारपुर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह इलाका लोहड़ी के पारंपरिक जश्न और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां गांवों में आपको पारंपरिक रीति-रिवाज और सामूहिक आयोजन देखने का अवसर मिलेगी। इसलिए पंजाब के गांवों की खूबसूरती देखनी है, तो पंजाब के इन गांवों में जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।