herzindagi
best romantic place in gujarat for valentine day

Valentine Day मनाने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

रोमांस की बात आती है, तो कपल्स सबसे पहले किसी बेस्ट जगह की तलाश करने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन खास जगहों पर उन्हें अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने का मौका मिलता है।   
Editorial
Updated:- 2024-02-02, 13:05 IST

वैलेंटाइन वीक आने वाला है, कपल्स को इस हफ्ते का पूरे साल इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें वह अपने पार्टनर के साथ खास समय बिताते हैं। इस प्यार के महीने में कपल्स हर दिन अलग-अलग जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप गुजरात में किसी रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। गुजरात में कपल्स के लिए यह प्लेसिस काफी फेमस है। 

दीव (Diu)

Diu

दीव का नीले रंग का समुद्र कपल्स के लिए घूमने के लिए बेस्ट है। यहां घूमने के लिए आपके पास 6 बीच का ऑप्शन है। आप अपने पार्टनर के साथ ऐसे बीच का चुनाव करें, जहां आपको उनके साथ शांति से बैठने का मौका मिले। इन 6 बीच में जम्पोरे बीच, गोमती वाला बीच, देवका बीच, वनकभारा बीच, चक्रतीर्थ बीच और नागोआ बीच शामिल है। (इन खास जगहों पर मनाएं Valentine Week)

  • कैसे पहुंचे-  सोमनाथ रेलवे स्टेशन इन बीच तक पहुंचने के लिए सबसे निकट है। रेलवे स्टेशन से ही आपको दीव के लिए बहुत सारी बस मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें- बाली में घूमने पर आएगा बस 20 हजार खर्चा, कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान

गिर (Gir)

Gir

पार्टनर के साथ गुजरात जा रहे हैं, तो गिर से अच्छी जगह आपके लिए नहीं हो सकती।  फॉरेस्ट सफारी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। हर साल यहां बड़ी संख्या में कपल्स घूमने आते हैं। 

  • कैसे पहुंचे- गिर जाने के लिए आप निकटतम रेलवे स्टेशन जूनागढ़ तक ट्रेन ले सकते हैं। यहां से आपको बस या कैब बुक करनी होगी। 

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस पैकेज के जरिए घूमने का बनाएं प्लान, एक साथ मिल रहा है इतनी जगह घूमने का मौका

सापूतारा और कच्छ (Saputara, Rann Of Kutch)

Rann Of Kutch

अगर वैलेंटाइन वीक में गुजरात घूमने जा रहे हैं, तो आप एक हफ्ते का ट्रिप सापूतारा और कच्छ के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान 'रन ऑफ कच्छ' कपल्स के लिए बेस्ट जगह है।

अगर आप कच्छ चले गए, तो आपको और कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। टैंट हाउस में पार्टनर के साथ रात गुजारने का मजा और ऊंट पर बैठकर पार्टनर के साथ सैर करने का मजा आप कभी नहीं भूल पाएंगे।  (सस्ते में प्लान करें कन्याकुमारी ट्रिप)

लेकिन अगर आप गुजरात में किसी हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको सापूतारा घूमने जाना चाहिए। यहां जाने का बजट भी केवल 10 हजार तक आने वाला है। 

Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Weekसेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।