herzindagi
best places to visit banaras in  days in hindi

बनारस घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर 

अगर आप बनारस में घूमने के लिए 3 दिन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-12-10, 17:37 IST

सर्दियों में बनारस जाने का अपना ही एक अलग मजा है। क्योंकि बनारस में मौजूद जगहों की खूबसूरती सर्दियों में अलग ही निखरकर आती है। फिर चाहे बनारस के घाट हो या फिर मंदिर, जब भी बनारस की बात की जाती है, तो टूरिस्ट प्लेसेस में सबसे ऊपर बनारस के महल, किले घाट और मंदिर आदि के नाम आते हैं। हालांकि, बनारस इतना बड़ा है कि इन जगहों से बनारस की राजशाही का अंदाजा लगाना गलत है। वैसे तो बनारस में जगहों की कमी नहीं है, लेकिन अगर आप बनारस का 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पहला दिन

banaras places

इस बात में कोई शक नहीं कि बनारस बहुत ही सुंदर सिटी है, जिसकी सुंदरता निहारने हर साल यहां हजारों टूरिस्ट्स आते हैं लेकिन यहां ज्यादातर लोग झील और तीर्थ स्थलों को देखने आते हैं। क्योंकि बनारस अपने विशाल धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। आप पहले दिन बनारस में स्थित अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट को देखने और यहां की गालियों में घूम सकते हैं। यहां के घाट इतने खूबसूरत हैं कि आपको पूरा दिन आराम से निकल जाएगा। (इन जगहों पर करें गंगा आरती)

दूसरा दिन

banaras fort

दूसरा दिन आप बनारस में मौजूद किलों की मनोरम सुंदरता और महलों के अद्भुत दृश्यों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि बनारस में कई ऐसे किले, महल मौजूद हैं, जो ना सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। आप रामनगर किला को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

तीसरा दिन

banaras places in hindi

तीसरे दिन आप बनारस के खूबसूरत वास्तुकला से समृद्ध मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही, बनारस की दिव्य आध्यात्मिकता के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप शॉपिंग करने के शौकीन हैं, तो आप बनारस की गालियों में लगे बाजार में खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, आप काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर आदि जगहों को घूमने जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-शादी के लिए बनारस के ये 3 बेहतरीन मंदिर, आप भी जानें

बनारस के आसपास घूमने के लिए जगहें

बनारस में घूमने के अलावा, आप इसके आसपास स्थित इन खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पन्ना

अगर आपने बनारस घूम लिया है, तो आप बनारस से करीबन 350 किमी दूर पन्ना भी घूम सकते हैं। ये जगह मध्यप्रदेश में स्थित है। इसे डायमंड सिटी के रूप में भी जाना जाता है और इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व है।

इलाहाबाद

banaras temple

पन्ना के अलावा, आप इलाहाबाद भी घूम सकते हैं। ये वाराणसी से करीबन 129 किमी दूर स्थित है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इलाहाबादतीन नदियों . गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। आप यहां भी अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सारनाथ

आप सारनाथ भी घूम सकते हैं क्योंकि ये बनारस से महज दस किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। यह एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था। जिसके कारण बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह स्थान एक विशेष महत्व रखता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-आए हैं वाराणसी, तो आसपास की इन जगहों का भी लें मजा

इस तरह आप अपने 3 दिन बनारस की गालियों में बीता सकते हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेखपढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।