नॉन वेज लवर्स के सामने जब लजीज नॉनवेज बिरयानी, चिकन कोरमा, शामी कबाब जैसे फूड आइटम्स का जिक्र होता है तो उनके मुंह में पानी आने लगता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा है क्योंकि यहां नॉनवेज के लिए ऐसी कई जगहें मशहूर हैं जहां आप नॉनवेज के बेहतरीन स्वाद का मजा उठा सकते हैं। लेकिन अगर आप जानकारी ना होने की वजह से टेस्टी नॉनवेज डिशेस का मजा नहीं उठा पा रहीं तो आपकी ये मुश्किल हम दूर किए देते हैं। आइए जानें दिल्ली की पांच ऐसी जगहों के बारे में जो अपने नॉन वेज फूड आइटम्स के लिए मशहूर हैं-
1. करीम्स रेस्टोरेंट
दिल्ली में नॉनवेज फूड लवर्स का फेवरेट है यह मशहूर रेस्टोरेंट। चिकन से लेकर मटन तक यहां एक से बढ़कर एक लजीज डिशेज मिलती हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इसकी ब्रांचेस हैं। दुनिया की कुछ बेहतरीन चिकन डेलिकेसीज यहां परोसी जाती हैं। यही नहीं, यहां कुछ कई नॉर्थ इंडियन फूड आइटम्स भी इतने शानदार हैं कि आपके मुंह में पानी आ जाए। अगर आप करीम्स जाएं, तो यहां का चिकन स्ट्यू, चिकन कोरमा, चिकन बूरा, मटन टिक्का, शामी कबाब और चिकन मलाई जरूर ट्राई करें, क्योंकि इनमें जो मसाले पड़ते हैं, उनकी खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि आपका पेट भले ही भर जाए, मन हमेशा और खाने की इच्छा करता रहता है।
पता-गली कबाबियां, जामा मस्जिद, नई दिल्ली
2. असलम चिकन कॉर्नर
स्वाद का यह खजाना पाने के लिए आपको चांदनी चौक की गलियों से गुजरना होगा। यहां जैसा चिकन सर्व किया जाता है, वैसा आपको शायद ही कहीं और मिले। मक्खन वाले चिकन को यहां कुछ इस तरह मैरिनेट किया जाता है कि इससे आप स्वाद चखकर वाह-वाह कह उठती हैं। आपको यह जानकर और भी ज्यादा अच्छा लगेगा कि यह चिकन कॉर्नर लेट नाइट तक खुला रहता है, यानी अगर रात में आपका अचानक मन हो जाए तो आप यहां अपने हसबैंड के साथ आकर लजीज नॉनवेज का मजा उठा सकती हैं।
पता- चूड़ी वालान, चिटली कबर रोड, जामा मस्जिद, नई दिल्ली
3. मोती महल
यह रेस्टोरेंट अपने तंदूरी चिकन के लिए मशहूर है। अगर आपको परिवार या दोस्तों के साथ जश्न मनाना है तो यह जगह आपको परफेक्ट एंबियंस देती है। मोती महल मुगलई कुजीन सर्व करता है और यहां का बटर चिकन और कढ़ाई चिकन ऐसा है कि आप इसका स्वाद भुलाए नहीं भूलेंगे। इसके साथ अगर आप बटर नान या तंदूरी रोटी लेती हैं तो इसका स्वाद और भी बेहतरीन लगेगा। हालांकि यह थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां का एक्सपीरियंस इतना लाजवाब होगा कि आपको यह पूरी तरह वैल्यू फॉर मनी लगेगा।
3703, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली
4. रजिंदर दा ढाबा
अगर आप चिकन की शौकीन हैं तो इस जगह पर आपको कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। नॉन वेज फूड लवर्स के लिए तो ये जन्नत है ही, यहां कई तरह की टेस्टी-टेस्टी चिकन डेलिकेसीस भी मिलती हैं, जो पेट के साथ-साथ आंखों को भी सुकून देती हैं। इनकी खासियत है बटर चिकन, चिकन तवा, शावरमा रोल और चिकन स्प्रिंग रोल। यहां बटर चिकन में काफी थिक और स्पाइसी ग्रेवी होती हैं, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
पता-एबबी-14, सफदरजंग एन्क्लेव मार्केट, सफदरजंग, नई दिल्ली
5. काके दा होटल
बेहतरीन नॉनवेज सर्व करने वाला यह होटल दिल्ली के बीच में स्थित है, यानी कनॉट प्लेस में। चिकन लवर्स के लिए यह स्वर्ग है। हो सकता है कि आपको यहां का एंबियंस कुछ खास ना लगे, लेकिन यहां जो खाना सर्व किया जाता है, उसका स्वाद अपने आप में अद्भुत है। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और आपको यहां रेस्टोरेंट के सामने लंबी कतार में लगना पड़ सकता है। यह रेस्टोरेंट साग चिकन, बटर चिकन, तंदूरी चिकन और चिकन करी के लिए फेमस है।
पता-म्यूनिसिपल मार्केट,कनॉट सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों