वीकेंड पर लोग शहर में ही घूमने की जगह इसलिए ढूंढते हैं, क्योंकि उनके पास सीमित समय होता है। यह जगहें न केवल पास होती हैं, बल्कि आसानी से यहां पहुंचा भी जा सकता है। कैफे, मॉल, पार्क और अन्य मनोरंजन स्थल पर अपना वीकेंड मना सकते हैं। लेकिन लोगों को कुछ ऐसी जगहों की तलाश होती है, जो यूनिक हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां हर आयु वर्ग के जा सकते हैं।
सूरत कैसल
वीकेंड पर अकेले घूमना हो या दोस्तों और परिवार के साथ, हर किसी के लिए यह जगह बेस्ट होती है। इसे सूरत शहर के सुंदर महल में से भी एक माना जाता है। सूरत में यह एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान है जो अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अगर आप सूरत में रहकर भी आज तक इस महल का नजारा देखने नहीं गए हैं, तो आपको एक बार जाना चाहिए। यहां जाने से पहले समय का ध्यान रखें।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
- टिकट प्राइस- बच्चों के लिए 50 रुपये और युवाओं के लिए 100 रुपये है।
- अगर आप फोटो या वीडियो कैमरे से करना चाहते हैं, तो 500 रुपये देने होंगे।
सूरत क्लॉक टॉवर
सूरत में वीकेंड पर देखने के लिए सूरत क्लॉक टॉवर भी अच्छी जगह में से एक है। बेगमपुरा में कुंभरवाड़ा के पास नवापुरा करवा रोड पर स्थित है। यहां पहुंचना आसान है। यह शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत को दर्शाता है। इसकी वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है, यहां आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह चहल पहला वाली जगह है, इसलिए यहां आपको शाम के समय फोटो खींचने में परेशानी हो सकती है।
खुदावंद खान का मकबरा
ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करने वाले लोगों को यह जगह पसंद आएगी। यह चकला बाजार के पास स्थित है। यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। इसे इस्लामी वास्तुकला का उपयोग करके बनाया गया है।
समय- सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock, surat tourism
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों