herzindagi
beautiful mosques to visit in south india during ramadan 2025

दक्षिण भारत की इन 3 मस्जिदों का देखा है नजारा? यहां रमजान पर होती है बहुत भीड़

भारत की मस्जिदें वास्तुकला, इतिहास और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम है। लोग इनकी खूबसूरती देखने के लिए दूर शहरों से भी यात्रा करना पसंद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-11, 18:59 IST

भारत में मस्जिदों का इतिहास सदियों पुराना है। जिस तरह से देश के महलों और किलों का नजारा देखने के लिए लोग दूसरे शहरों में यात्रा करते हैं, उसी तरह लोग मस्जिदों की खूबसूरती देखने के लिए भी लोग दूसरे शहरों में जाना पसंद करते हैं। मस्जिदों का इतिहास भी देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। यहां कई ऐतिहासिक मस्जिदें हैं, जिनके निर्माण के साथ-साथ इनकी अद्भुत नक्काशी आपको हैरान कर देगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताएंगे, जहां अपने परिवार के साथ आप इबादत करने जा सकते हैं।

जमीउल फुतुह मस्जिद

beautiful mosques to visit in south india during ramadan

यह मस्जिद केरल केरल की भव्य इस्लामी वास्तुकला का सबसे सुंदर उदाहरण है। इसकी अनोखी बनावट, शांति और धार्मिक महत्व को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। केरल घूमने आने वाले लोग, इसे देखने जरूर जाते हैं। जमीउल फुतुह मस्जिद की दीवारों का रंग सफेद है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे सफेद रंग दिया गया है। मस्जिद की दीवारें, गुंबद और मीनारें लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें- कब्रिस्तान को Tourist Place बना चुका है यह देश...मुर्दों के बीच वक्त बिताने दूर-दूर से आते हैं लोग

मस्जिद ए बिलाल

इस मस्जिद की सुंदरता किसी सुंदर महल से कम नहीं है। यह कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है। यह बन्नेरघट्टा रोड पर स्थित है और यहां पहुंचना आसान है। मस्जिद की दीवारों पर खूबसूरत इस्लामिक नक्काशी की गई है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाती है। मस्जिद के अंदर दाखिल होते ही एक बड़ा हॉल दिखाई देगा, जहां सैकड़ों लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।  यह भारत की अनोखी मस्जिद में से एक है।

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

beautiful mosques to visit in south india during1 ramadan 2025

यह हैदराबाद की सबसे भव्य और ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है। यह भारत की सबसे पुरानी और बड़ी मस्जिदों में से एक मानी जाती है। इस मस्जिद का निर्माण ग्रेनाइट पत्थरों से किया गया है, जिससे यह अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ माना जाता है। मस्जिद के दोनों ओर ऊंची मीनारें बनाई गई हैं, जो दूर से ही भव्य नजर आती हैं। इसकी नक्काशी और डिजाइन को देखकर यह स्पष्ट होता है कि यह मुगल और कुतुबशाही शैली का मिश्रण है। अगर आप हैदराबाद में हैं, तो आपको एक बार इस खूबसूरत मस्जिद का नजारा देखने जरूर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- रमजान में हरियाणा के इन 3 मस्जिदों में जाएं इबादत करने, मिलेगा सुकून

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।