herzindagi
pre and post wedding cake idea main

बैचलर पार्टी से लेकर हनीमून तक केक के ये शानदार आइडिया आपको जरुर पसंद आएंगे

वेस्टर्न फैशन की तरह अब वहां का कल्चर भी इंडियन ही बनता जा रहा है। बेचलर पार्टी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक केक काटने का फैशन है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-03, 20:08 IST

वेस्टर्न फैशन की तरह अब वहां का कल्चर भी इंडियन ही बनता जा रहा है। बेचलर पार्टी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक केक काटने का फैशन है। शादी इंडियन है तो केक वेस्टर्न डिज़ाइन का क्यों हो। ऐेसे में अब जब लड़का और लड़की एक दूसरे को सबसे पहले पसंद करते हैं और हां कहते हैं तब से लेकर उनकी बैचलर पार्टी, शादी और वेडिंग रिसेप्शन तक यहां तक की हनीमून पर भी खास केक काटने का फैशन बन चुका है। ये केक बेहद स्पेशल होते हैं और आपके इन खास पलों को जो हमेशा के लिए कैमरा में भी कैद हो जाते हैं उन्हें और भी खास बना देते हैं। 

प्रपोज़ केक आइ़डिया 

propose cake idea 

जब लड़का और लड़की दोनो सबसे पहले एक दूसरे के साथ ज़िंदगी बिताने का फैसला करते हैं तो ये पल बेहद खास होता है। इसे She Said Yes मूमेंट कहा जाता है और इस खास पल को खास केक के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कई बार जब कोई लड़का किसी लड़की को प्रपोज़ करने जाता है और वो लड़की उसे हां कहती है तो दोनों इस तरह का केक काटकर अपने इस मूमेंट को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं।  

बैचलर पार्टी केक आइडिया 

bechlor party cake idea

बैचलर पार्टी यानि इसके बाद आपकी शादी हो जाएगी और आप सिंगल नहीं रहेंगी। बैचलर पार्टी लड़का हो या फिर लड़की दोनों के लिए ही खास होती है। लड़कियों की बैचलर पार्टी में कोई भी लड़का नहीं होता। दरअसल में इसे Hens Party भी कहा जाता है। इस पार्टी में ब्राइड टू बी अपनी क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ मिलकर पार्टी करती है और बहुत  सारी दिल की बातें भी शेयर करती हैं। इतना ही नहीं लड़की जिस मिज़ाज की होती है उसकी बैचलर पार्टी में उसी तरह से केक भी डिज़ाइन करवाया जाता है। या फिर उसकी आने वाली लाइफ कैसी होगी उसे भी ध्यान में रखकर केक डिज़ाइन करवाया जाता है। 

वेडिंग केक आइडिया 

wedding cake idea

वेडिंग केक ये फैशन वेस्टर्न कल्चर से एडोप्ट किया गया है। लेकिन अब वेडिंग केक पर वेस्टर्न ब्राइड और ग्रूम नहीं बल्कि इंडियन दुल्हा दुल्हन नज़र आते हैं। इतना ही नहीं कुछ केक को दुल्हा और दुल्हन जिस तरह के कपड़े शादी में पहनते हैं उन्हें ध्यान में रखकर हू-ब-हू उसकी तस्वीर को उतार दिया जाता है। तो कई वेडिंग केक के दुल्हन से लेकर बारात तक सब दिखाया जाता है। वैसे वेडिंग केक को शादी की थीम या कलर कॉम्बीनेशन के हिसाब से भी डिज़ाइन किया जाता है। 

हनीमून केक आइडिया 

post wedding honeymoon cake idea

शादी के बाद कुछ कपल रिसेप्शन पार्टी में तो कुछ न्यूली वेडिड कपल हनीमून पर जाने से पहले दोस्तों की पार्टी में तो कुछ हनीमून पर स्पेशल केक भी कट करते हैं। केक खाना तो सबको पसंद है। केक हमेशा किसी खास मौके पर ही काटा जाता है। शादी के बाद हनीमून सबसे खास पल होता है जब आप अपने पार्टनर को और भी खास बनाने का मौका ढूंढते हैं। ऐसे में आप हनीमून पर या हनीमून पर जाने से पहले भी केक कट कर सकते हैं।

 

केक कटिंग सेरेमनी अब सिर्फ बर्थ डे पार्टी तक ही लिमिटिड नहीं है बल्कि आप अब तो सिर्फ बाहाना चाहिए और आप अपनी पसंद और थीम या किसी खास मौके के हिसाब से खास केक भी डिज़ाइन करवा सकती हैं। हालांकि ये केक थोड़े से महंगे होते हैं क्योंकि इन्हें खास आपके हिसाब से डिज़ाइन किया जाता है लेकिन कुछ खास करने के लिए थोड़े पैसे ज्यादा भी खर्च हो जाएं तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।