herzindagi
Sweet Potato Hacks in hindi

शकरकंद से जुड़े ये हैक्स आपको भी पता होने चाहिए

शकरकंद से जुड़े ऐसे कई हैक्स होते हैं, जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 16:34 IST

जब ठंड का मौसम आता है तो लोग कई तरह के फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है शकरकंद। विंटर में लोग अक्सर शकरकंद की चाट बनाकर खाते हैं। यह विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व बीटा-कैरोटिन युक्त होता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसके कारण मधुमेह पीड़ित लोग भी इसका सेवन बेहद आसानी से कर सकते हैं। यह आपकी आंखों को हेल्दी बनाने से लेकर वेट लॉस में मदद करते हैं।

हो सकता है कि आप भी शकरकंद का सेवन करते हों। लेकिन क्या आपको इससे जुड़े कुछ हैक्स के बारे में पता है। अगर नहीं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शकरकंद से जुड़े कुछ अमेजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

शकरकंद को स्टोर करने का हैक

अगर आप अपने शकरकंद की शेल्फ लाइफ को बढ़ाना चाहती हैं तो उसे सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है। आप शकरकंद को अपने काउंटरप्लेस पर ही किसी डार्क स्पेस पर रख सकती हैं। शकरकंद को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। साथ ही, यह भी ध्यान दें कि आपको उन्हें अपने प्याज और लहसुन से दूर रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शकरकंद तेजी से अंकुरित होंगे।(प्याज को कैसे स्टोर करें)

इसे भी पढ़ें-Easy Hacks:बेहद काम के हैं आलू के ये अद्भुत हैक्‍स

पके हुए शकरकंद से जुड़ा हैक

Sweet Potato Amazing Hacks

अगर आप कुकिंग के दौरान अपने काम को अधिक आसान बनाना चाहते हैं तो यह हैक यकीनन आपके काम आएगा। इसके जरिए आप पके हुए शकरकंद को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। इसकेे लिए आप पहले शकरकंद को कुक कर लें। इसके बाद आप पके और ठंडे शकरकंद को छीलकर काट लें, और इसे एक लेयर में पार्चमेंट पेपर से ढकी बेकिंग शीट पर रखें। स्लाइस को रात भर के लिए फ्रीज करें, फिर उन्हें एक सीलबंद बैग में रखकर स्टोर करें। इस तरह आप उन्हें एक साल तक बेहद आसानी से स्टोर कर सकती हैं। वहीं, मैश किए हुए शकरकंद को ब्राउन होने से बचाने के लिए उसमें नींबू का रस निचोड़ कर भी फ्रीज किया जा सकता है। यदि आप कुछ दिनों के भीतर अपने पके हुए शकरकंद को खाने वाले हैं तो उन्हें फ्रिज में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है।(शकरकंदी के छिलकों से बनाएं ये रेसिपीज)

मैस-फ्री तरीके से करें बेकिंग

amazing sweet potato hacks

अगर आप शकरकंद को बेक कर रही हैं तो उसे अधिक मैस फ्री तरीके से बनाने का एक अच्छा तरीका यह है कि आप उन्हें धोकर पूरा ही उसकी स्किन के साथ पकाएं। यह शकरकंद को पकाने और छीलने के सबसे मैस-फ्री तरीकों में से एक है। हालांकि, अपने शकरकंद को बेक करते समय याद रखें कि उन्हें ओवन में रखने से पहले आप उनकी स्किन में कई बार छेद करें। ऐसा करने से उन्हें भाप में समान रूप से पकाने में मदद मिल सकती है।

शकरकंद उबालने का हैक

boiling hacks of sweet potato

शकरकंद पकाने के लिए अक्सर लोग उसे उबालना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप शकरकंद के न्यूट्रिशन वैल्यू को बनाए रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे उबालने की जगह स्टीमिंग या भाप में पकाने का तरीका अपनाएं। यह बेकिंग करने से अधिक क्विक तरीका है। साथ ही शकरकंद की स्टीमिंग के दौरान ध्यान रखें कि आपके सॉस पैन या स्टीमर में आप एक बार में बहुत अधिक शकरकंद ना डालें, क्योंकि इससे वे समान रूप से नहीं पक पाएंगे।(आलू से जुड़े ये फूड हैक्स)

इसे भी पढ़ें-किचन हैक्स: कभी नहीं होगा प्याज अंकुरित, अपनाएं ये टिप्स

तो अब आप भी शकरकंद को बनाते समय इन हैक्स को फॉलो करें। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।