Delhi To Panchgani Itinerary: देश के कई राज्यों में मानसून का दस्तक हो चुका है। बारिश का मौसम कई लोगों को इस कदर पसंद होता है कि दोस्त परिवार और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।
मानसून में घूमने का जिक्र हो और महाराष्ट्र की बात न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जी हां, महाराष्ट्र में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां रिमझिम बारिश में घूमना हसीन जन्नत माना जाता है।
पंचगनी महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह है, जहां मानसून में घूमने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी दिल्ली से 3 दिन पंचगनी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप में इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दिल्ली से पंचगनी पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के द्वारा भी पंचगनी पहुंच सकते हैं। रेल आपके लिए सस्ता और आसान सफर हो सकता है।
ट्रेन द्वारा- पंचगनी के सबसे पास में पुणे रेलवे स्टेशन है। ऐसे में आप दिल्ली से पुणे के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। पुणे रेवले स्टेशन से लोकल टैक्सी या कैब लेकर पंचगनी की हसीन वादियों में पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि पुणे रेलवे स्टेशन से पंचगनी करीब 105 किमी दूर है।
हवाई मार्ग- अगर आप हवाई मार्ग द्वारा पंचगनी पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सबसे पास में लोहगांव हवाई अड्डा पुणे में स्थित है। हवाई अड्डा से टैक्सी या कैब लेकर पंचगनी पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग- अगर आप दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा पंचगनी पहुंचना चाहते हैं, तो सफर लंबा हो सकता है। इसके लिए आप दिल्ली से रतलाम होते हुए धुले और फिर पुणे पहुंच सकते हैं। पुणे से NH48 पकड़कर सीधा पंचगनी पहुंचन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Family Trip: जुलाई में परिवार के साथ देश की इन हसीन जगहों पर छुट्टियां मनाने के लिए आप भी पहुंचें
पंचगनी महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। इसलिए यहां ठहरने के लिए सस्ते होटल और रिसॉर्ट आसानी से और बहुत कम पैसे में मिल जाते हैं। इसके लिए आप होटल साईं राज, अल्बा कॉटेज, रोमा रेजीडेंसी, होटल प्रिटी संगम, साईं रेजीडेंसी और होटल शांति पैलेस में रूम बुक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इनमें से कई होटल, रिसोर्ट और कॉटेज में खाने-पीने की भी व्यवस्था होती है। यहां आप देशी भोजन से लेकर चाइनीज फूड से लेकर मेक्सिकन और कोरियन फूड का लजीज स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा आप पंचगनी में स्ट्रीट फ़ूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
पंचगनी महाराष्ट्र की एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित हो जाती है कि यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में यहां विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। ट्रिप में इन जगहों को एक्स्प्लोरें-
पहले दिन- 3 दिन की ट्रिप में आप एक से एक शानदार और अद्भुत जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ट्रिप के पहले दिन आप कास पठार, टेबल लैंड और सिडनी प्वाइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये जगहें दूरी पर इसलिए घूमने में समय लग सकता है।
दूसरे दिन- ट्रिप के दूसरे दिन आपको पास पूरा समय होगा। ऐसे में आप देवराई पॉइंट, पारसी प्वाइंट और भीलर फॉल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पारसी प्वाइंट और भीलर फॉल्स के आसपास में स्थित हरियाली की खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं। मानसून में ये स्थान कई बार बादलों से ढक जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lucknow Travel: मानसून में लखनऊ के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
तीसरे दिन-ट्रिप के तीसरे दिन में आप पंचगनी से करीब 9 किमी दूर राजपुरी गुफाओं को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, वाई शहर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह शहर हरियाली के लिए खूब लोकप्रिय स्थान माना जाता है।
मानसून में पंचगनी की शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ आप एक से एक मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। जी हां, यहां आप मानसून ट्रेकिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अन्य मौसम में यहां आप स्काईडाइविंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।