herzindagi
top  honeymoon places for couple in keral

केरल की इन जगहों पर जाने के बाद भूल जाएंगे विदेश जाने का सपना, हनीमून के लिए बनाएं यहां जाने का प्लान

शादी के बाद कपल्स के बीच चर्चा का मुख्य विषय होता है 'हनीमून पर कहां जाएं&rsquo;। इसका जवाब खोजना कपल्स के लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वह इसे खास बनाना चाहते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 15:44 IST

केरल अपनी हरियाली, शीतलता और शांति के लिए कपल्स के बीच काफी फेमस है। हनीमून के लिए जगह ढूंढ रहे लोगों की लिस्ट में केरल का नाम जरूर होता है। लेकिन अक्सर कम जानकारी की वजह से लोग केरल का हनीमून प्लान कैंसिल कर देते है, क्योंकि वह जगह का सही सिलेक्शन नहीं कर पाते।

अब आपको केरल जाने के लिए परेशान होने की जरूत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बैाद आपको जन्नत जैसा अहसास होगा। 

पूवार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐚𝐝 𝐕𝐨𝐲𝐚𝐠𝐞𝐫𝐬 | 𝓡𝓸𝓫𝓲𝓷 & 𝓛𝓮𝔂𝓪 (@madvoyagers)

 

हनीमून का प्लान बना रहे हैं, तो मज़ेदार वॉटर स्पोर्ट्स या पार्टनर के साथ क्रूज़ पर रात गुजारना जिंदगी भर के लिए यादगार हो जाएगा। यहां कपल्स के लिए एक ऐसा मशहूर बीच है, जहां हर साल लोखों पर्यटक आते हैं। साथ ही, यहां आप फ्लोटिंग कॉटेज का मजा ले सकते हैं।

  • हनीमून की रात तैरते हुए कॉटेज पर गुजारना आपकी पार्टनक को काफी पसंद आएगा। पक्षियों की चहचहाहट और पानी की कल-कल ध्वनि के साथ हनीमून ट्रिप प्लान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  • अगर आप रेल मार्ग से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पूवर जाने के लिए आपको परसाला रेलवे स्टेश पहुंचना होगा। यहां से पूवर लगभग 9 किमी पूर्व में पड़ता है।  (बैंगलोर में मौजूद हैं यह खूबसूरत झीलें)
  • इसके अलावा हवाई मार्ग से जा रहे हैं तो तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जा सकते हैं। यहां से पूर्व की दूरी 126 किमी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे हिमाचल भी है फीका

 

कोझिप्पारा

waterfals

पूवार में रात गुजारने के बाद हनीमून के दूसरे दिन आप कोझिप्पारा के खूबसूरत जंगलों और नदियों का नजारा देखने जा सकते हैं। यहां आपको पार्टनर के साथ ट्रैकिंग करने का मजा मिलेगा, साथ ही आप वन्य जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। यहां का कोझिप्पारा झरना केरल के सबसे अच्छे झरनों में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर घूमने पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन

वर्कला

Varkala beachs

यह जगह केरल की सबसे फेमस जगह है। यहां पहाड़ों और समुद्र का नजारा एक साथ देखना बेहद सुंदर लगता है। इसलिए अगर आप केरल में हनीमून बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो वर्कला जाना चाहिए। (खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर)

फोर्ट कोच्चि

fort kochi

वर्कला के सिवा आप फोर्ट कोच्चि यानि ओल्ड कोच्चि का प्लान बना सकते हैं। यहां का डच पैलेस काफी फेमस है, इसके अलावा आप इंडो-पुर्तगाली संग्रहालय और सांता क्रूज़ कैथेड्रल बेसिलिका भी घूमने जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Wiki

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।