आज भी मौजूद है मुमताज महल की बहन का मकबरा, रोचक रहा है इतिहास

आपने कई ऐतिहासिक मकबरे के बारे में सुना होगा, लेकिन अगर आप कुछ हटके देखना चाहते हैं तो मुमताज महल की बहन का मकबरा एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। इसका रोचक इतिहास हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

 
tomb of parwar khanum in hindi

इस देश में कई राजवंशों ने राज किया है...यही वजह है कि इस देश में कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे हैं, जिन्हें देखने पर यह साफ पता लगता है कि इन्हें कितनी कलाकारी और मोहब्बत से तैयार किया गया है। यही वजह है कि भारत में देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी भारत के कई ऐसे सैकड़ों साल पुराने मकबरे हैं, जिनकी वास्तुकला विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं जैसे- ताजमहल, लाल किला, हुमायूं का मकबरा आदि। मगर क्या आपको पता है कि इन सुंदर इमारतों और स्मारकों के बीच एक ऐसा मकबरा है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मुमताज महल की बहन परवर खानम के मकबरे की बात कर रहे हैं। हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि आप यहां गए ही नहीं होंगे और न ही आपको इसका इतिहास के बारे में जानकारी होगी। अगर ऐसा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

परवर खानम के बारे में जानें

parwar khanum in hindi

बेगम शाह परवर खानम मुमताज महल की सगी छोटी बहन थीं। खानम शेख इब्राहिम की पत्नी थी, जिसे मोहतशिम खान और फरीद शेख भी कहा जाता है। मोहतशिम खान बदायूं के गवर्नर कुतुबुद्दीन कोका का बेटा था। कहा जाता है कि वह सम्राट का सचिव था और बाद में बंगाल प्रांत का गवर्नर भी रहा। इससे पता चलता है कि शाही दरबार में उसका काफी दबदबा था कोका भी एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे।

इसे जरूर पढ़ें-Mumtaz Mahal Death Anniversary: ताजमहल में नहीं तो कहां है शाहजहां की बेगम मुमताज महल की असली कब्र?

मकबरे के बारे में जानें

आपको जानकर हैरानी होगी कि शेखूपुर किले के निर्माण के कुछ समय बाद नवाब फरीद ने किले के सामने अपनी ही बेगम शाह परवर खानम के लिए अंतिम आरामगाह का निर्माणकराया गया है। यह मकबरा एक वक्त पर बहुत ही खूबसूरत हुआ करता था, क्योंकि यह मकबरा सोत नदी के किनारे है।

बेगम शाह परवर खानम मुमताज महल की सगी छोटी बहन थीं। 1660 ईस्वी में मकबरे का निर्माण हुआ। इतिहास के मुताबिक मकबरे में चार कब्रें हैं, जिसमें से एक बेगम की है। हालांकि, बाकी तीन कब्र किसकी है इसके बारे में विस्तार से हम नहीं जानते हैं।

मकबरे की वास्तुकला के बारे में जानें

Parwar khanum in our history

इसकी मकबरे को ताजमहल की तरह बनवाने की कोशिश की गई है, लेकिन यह सातवां अजूबा बनने में नाकाम रहा। इस ढांचे के सेंटर में लाल पत्थर से बना एक बड़ा सा मकबरा है, जो एक ऊंचे चबूतरे पर बना है। इसके किनारों पर धनुषाकार प्रवेश द्वार हैं।

मेहराब से होकर जाने पर एक गलियारा मिलता है, जो एक सेंट्रल रूम के चारों ओर चलता है। इस केंद्रीय कक्ष के बीच में एक स्टेज और उसके चारों ओर कई कब्रें बनी हुई दिखाई देते हैं। इसमें से एक परवर की है।

इतिहास में दो बहनों की नियति में इतना बड़ा अंतर

Which tomb was the Shah Jahan's favorite wife

हमारे इतिहास में मुमताज महल को कौन नहीं जानता, यह वही शख्सियत हैं जिनके लिएताजमहल का निर्माण किया गया था। दुनिया के कोने-कोने से लोग ताज का दीदार करने के लिए आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस खूबसूरत इमारत लगभग 170 किमी दूर बदायूं के शेखूपुर में एक खंडहर है, जो मुमताज महल की बहन का है।

इसे जरूर पढ़ें-जानिए क्यों खास है शेर शाह सूरी का मकबरा

एक बहन का मकबरा ऐसा कि दुनिया भर के लोग उसे निहारने आते हैं और एक बहन ऐसे खंडहर में चिर निद्रा में लीन है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप अलग हटकर देखना पसंद करते हैं, तो इस मकबरे का दीदार करने के लिए जा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP